Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव ने इस भोजपुरी सॉन्ग से मचाई धूम, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने ने यूट्यूब (YouTube) पर धूम मचा दी है.

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव ने इस भोजपुरी सॉन्ग से मचाई धूम, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाया धमाल

खास बातें

  • खेसारी लाल यादव ने मचाई धूम
  • खेसारी लाल यादव के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम
  • 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सॉन्ग आते ही यूट्यूब (YouTube) पर छा जाते हैं. खेसारी लाल यादव का फिर से एक वीडियो सॉन्ग धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) के इस गाने का नाम 'सलवार धरा गईल बा पेटी में' (Salwar Dhara Gail Peti Me) है.  खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी सॉन्ग उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को इंटरव्यू के बीच में किया किस, तो होस्ट बोलीं- ये सब मत करो...देखें Video

देखें VIDEO

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 करोड़ 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस गाने का बोल पवन पांडे ने लिखा है. खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने  'सलवार धरा गईल बा पेटी में' (Salwar Dhara Gail Peti Me) का संगीत शंकर सिंह ने दिया है. इस गाने को आदिशक्ति फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है.

आमिर खान ने दिया 'पानीपत' पर रिएक्शन तो अर्जुन कपूर का यूं आया जवाब, बोले- 'लाल सिंह चड्ढा' से थोड़ा...

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...