खेसारी लाल यादव ने विदेशी एक्ट्रेस को सिखाई भोजपुरी, वायरल हुआ फनी Video

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह फनी वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खेसारी लाल यादव ने विदेशी एक्ट्रेस को सिखाई भोजपुरी, वायरल हुआ फनी Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों और म्यूजिक एलबम से धमाल मचाने के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो आए दिन फैन्स के बीच शेयर करते हैं. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विदेशी एक्ट्रेस से साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो एक्ट्रेस को भोजपुरी (Bhojpuri) सिखाते नजर आ रहे हैं.

Kanika Kapoor का नया सॉन्ग 'जुगनी 2.0' हुआ रिलीज, Video ने मचाया धमाल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह वीडियो उनकी शूटिंग लोकेशन का ही प्रतीत हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में भोजपुरी सुपरस्टार ने लिखा है: "देसी बाबू अंग्रेजी मैडम #खेसारी के रंग, का भाई लोग कईसन लागल, लव यू." खेसारी लाल यादव के वीडियो पर उनके फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. हाल ही में खेसारी का नया गाना 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' रिलीज हुआ था. इस गाने को भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Gauahar Khan ने जैद दरबार संग किया निकाह, खूब वायरल हो रहीं Photos और Video

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं.