अगला मुख्यमंत्री यादव, पिछड़ा या अति पिछड़ा ही होगा : गिरिराज सिंह

अगला मुख्यमंत्री यादव, पिछड़ा या अति पिछड़ा ही होगा : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

पटना:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में सोमवार को कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री यादव, पिछड़ा या अति पिछड़ा ही होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है जबकि सत्ताधारी महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर केन्द्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री सवर्ण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री यादव, पिछड़ा या अतिपिछड़ा ही होगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राघोपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार में चुनाव में लड़ाई अगड़ों और पिछड़ों की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कई मौकों पर कह चुके हैं कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार संसदीय समिति तय करती है।