बिहार के मतदाता हो गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, बना पहचान पत्र

बिहार के मतदाता हो गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, बना पहचान पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

मधुबनी:

बिहार के मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 के मतदाता सूची में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को मतदाता के तौर पर दर्शाया गया है और पहचान पत्र भी बना दिया गया है।

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की मतदाता सूची के क्रमांक 312 में डॉ मनमोहन सिंह का नाम अंकित है और उनका मतदाता पहचान पत्र क्रमांक डब्ल्यूएलके 2144988 है जिसमें मनमोहन सिंह का फोटो भी लगा हुआ है। मतदाता पहचान पत्र में मनमोहन सिंह की उम्र 59 वर्ष तथा उनके पिता का नाम सोनू कुमार अंकित है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी शाहिद परवेज ने बताया कि उक्त मामले के संज्ञान में आते ही सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका जवाब मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।