सुशील महापात्रा की कलम से : व्हाट्स ऐप बनाम असलियत

सुशील महापात्रा की कलम से : व्हाट्स ऐप बनाम असलियत

बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप और तेजस्वी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

बिहार चुनाव खत्म हो गया है। राजनेताओं के बीच जंग शांत पड़ने लगी है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब यह जंग व्हाट्स ऐप पर वापस आ गई है। कल रात में मेरे व्हाट्स ऐप पर एक संदेश आया जिसमें बिहार में बने मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया गया था।

बिहार सरकार के बारे में गलत तथ्य
इस संदेश को देखने के बाद मेरे मन में कई सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसा लग रहा था कि यह जो भी कुछ बताया जा रहा है, इसमें ज्यादातर गलत है। मुझे कुछ मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पता था। फिर भी पुष्टि करने के लिए मैं तथ्यों की जांच करने लगा। मेरे मन में जो संदेह था वह सही साबित हुआ व्हाट्स ऐप पर जो भी तथ्य दिए गए थे उसमें से ज्यादातर गलत थे। मुझे सही डेटा एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफार्म्स) की साइट से मिला। एडीआर एक गैर सरकारी संगठन है जो नेताओं की शैक्षणिक योग्यता, उनकी सम्पति और क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में सूचनाएं देती है। एडीआर को यह डेटा उन हलफनामों से मिलता है जो नेता नामांकन के दौरान देते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जो मंत्री पीएचडी किए हुए है उसे व्हाट्स ऐप पर दसवीं पास बताया गया है। जो मंत्री स्नातकोत्तर है उसे पांचवी पास बताया गया है।

यह है व्हाट्स ऐप का डेटा जो वायरल हुआ है और लोग इसे ही सही समझ रहे हैं-
 

व्हाट्स ऐप पर वायरल हो रहे मैसेज का स्क्रीन शॉट।

मैं आपको बताता हूं कि बिहार की सरकार में कौन कितनी शैक्षणिक योग्यता रखता है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार यह विश्वसनीय डेटा है-

बिहार मंत्रिमंडल - मंत्री, विभाग और उनकी शैक्षणिक योग्यता
1. नीतीश कुमार - मुख्यमंत्री - गृह,सामान्य प्रशासन व सूचना-जनसंपर्क (बैचलर इन इंजीनियरिंग)
2. तेजस्वी यादव - उप मुख्यमंत्री - पथ निर्माण, भवन निर्माण व पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण (नौंवी फेल)
3. तेज प्रताप यादव - स्वास्थ्य,लघु सिंचाई,पर्यावरण (बारहवीं पास)
4. अब्दुल बारी सिद्दीकी - वित्त (बारहवीं)
5. विजेन्द्र प्रसाद यादव - ऊर्जा (स्नातक)
6. ललन सिंह - जल संसाधन (स्नातक)
7. मंजू वर्मा - समाज कल्याण (बारहवीं)
8. मदन मोहन झा - राजस्व व भूमि सुधार (पीएचडी)
9. मदन सहनी - खाद्य आपूर्ति (स्नातक)
10. अशोक चौधरी - शिक्षा व आईटी (पीएचडी)
11. विजय प्रकाश - श्रम संसाधन (स्नातकोत्तर)
12. राम विचार राय - कृषि (दसवीं)
13. कपिलदेव कामत -पंचायती राज (आठवीं)
14. संतोष निराला - एससी-एसटी कल्याण (स्नातक, एलएलबी)
15. अब्दुल जलील मस्तान - उत्पाद व निबंधन (बारहवीं)
16. अब्दुल गफूर - अल्पसंख्यक कल्याण (पीएचडी)
17. चंद्रिका राय - परिवहन (स्नातकोत्तर)
18. महेश्वर हजारी - नगर विकास (स्नातक)
19. चंद्रशेखर - आपदा प्रबंधन (स्नातकोत्तर)
20. जय कुमार सिंह - इंडस्ट्री व साइंस टेक्नोलॉजी (बीई -सिविल)
21. अनीता देवी - पर्यटन (बारहवीं अध्ययनरत)
22. अवधेश सिंह - पशु पालन (स्नातक)
23. मुनेश्वर चौधरी - खान व भूतत्व (स्नातक, एलएलबी )
24. कृष्णनंदन वर्मा - पीएचईडी (कानून स्नातक)
25. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद - गन्ना उद्योग (दसवीं)
26. शैलेश कुमार - ग्रामीण कार्य अभियंत्रण (स्नातकोत्तर)
27. आलोक मेहता - सहकारिता (स्नातक अध्ययनरत)
28. श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास (बारहवीं)
29. शिवचंद्र राम -कला संस्कृति  (पता नहीं चल पाया)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

व्हाट्स ऐप और सोशल मीडिया पर ऐसी कई गलत सूचनाएं आती रहती हैं, जिसे बिना जांच करे हम जैसे लोग आगे बढ़ा देते हैं, जो गलत है। जो भी सूचना  आपके पास पहुंचती है उसकी सच्चाई की पड़ताल कर लें, फिर आगे बढ़ाएं।