यह ख़बर 17 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मनीष कुमार की कलम से : क्या होगा झारखंड में?

झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी

पटना:

क्या होगा झारखंड में, शायद इस सवाल का जवाब हर राष्ट्रीय दल के नेता, कार्यकर्ता और मतदाता खोज रहे होंगे। गुरुवार को अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार खत्म हो जाएगा, जिससे कम से कम प्रचार में लगे नेता और कार्यकर्ता जरूर राहत की सांस लेंगे।

जानकारों का कहना है कि प्रचार और मतदान के दौरान जैसे रुझान रहे हैं, उससे कुछ बातें स्पष्ट हैं-

1. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी और अपनी सहयोगी एजेएसयू के साथ अगली सरकार बनाएगी।

2. बीजेपी अगर बहुमत का आंकड़ा जो 42 विधायकों का है, उसे पार कर ले तो कोई आश्चर्य नहीं।

3. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा बीजेपी के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनेगी।

4. हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे।

5. कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले इस विधानसभा चुनाव में कम सीटें हासिल होंगी।

6 कांग्रेस यूपीए के अपने अन्य घटक दलों जैसे आरजेडी और जेडीयू से अधिक सीटें जीतेगी, मतलब वह यूपीए के घटक दलों में सबसे बड़ी पार्टी होगी।

7. बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा भी पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाएगी।

8. बाबूलाल मरांडी की दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।

9. नीतीश कुमार की जेडीयू का अगर खाता भी खुल जाए तो यह गनीमत होगी।

10. झारखंड में पहली बार सरकार बनने में निर्दलीय विधायकों की भूमिका नगण्य होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com