Madhya Pradesh, Mizoram Elections: मध्य प्रदेश में 75 फीसदी हुआ मतदान, मिजोरम में गिरा वोटिंग का प्रतिशत

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Elections 2018) और मिजोरम (Mizoram Elections 2018) में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है.

Madhya Pradesh, Mizoram Elections: मध्य प्रदेश में 75 फीसदी हुआ मतदान, मिजोरम में गिरा वोटिंग का प्रतिशत

Madhya Pradesh, Mizoram Assembly Elections 2018 LIVE Updates: मध्य प्रदेश और मिजोरम में वोटिंग जारी

Madhya Pradesh, Mizoram Elections Live Updates: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Elections 2018) और मिजोरम (Mizoram Elections 2018) में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान है. मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान जारी है. मिजोरम में भी सभी 40 सीटों के लिए एक ही चरण में बुधवार को मतदान हो रहा है. मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान है. मध्यप्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता और मिजोरम में 7,70,395 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. एक ओर जहां मध्य प्रदेश में बीजेपी जीत का चौका लगाने को बेताब दिख रही है, वहीं कांग्रेस अपना वनवास खत्म करना चाहती है. वहीं मिजोरम में कांग्रेस सत्ता में बने रहने की कोशिशों में है, वहीं बीजेपी पूर्वोत्तर के उस आखिरी गढ़ को भी फतह करने की कोशिशों में जुटी है. 
 

Madhya Pradesh, Mizoram Elections Voting Updates:


 

Nov 28, 2018 19:20 (IST)
मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले चुनाव के 83.4 फीसदी के मुकाबले इस बार 75 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाला.
Nov 28, 2018 19:17 (IST)
मध्‍यप्रदेश में विधानसभा में हुए मतदान में 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव आयोग ने मतदान संपन्‍न होने के बाद संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी. 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में 72.7 फीसदी वोट पड़े थे.
Nov 28, 2018 18:50 (IST)
मिजोरम में शाम 5 बजे तक 75 फीसदी हुआ मतदान. अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी.

Nov 28, 2018 18:19 (IST)
मध्‍य प्रदेश में शाम 6 बजे तक 74.61 फीसदी हुआ मतदान, वोटिंग अब भी जारी

Nov 28, 2018 17:41 (IST)
मिजोरम में शाम 4 बजे तक 71 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 2013 में हुए चुनावों में 83.4 फीसदी वोट पड़े थे.
Nov 28, 2018 17:35 (IST)
मध्‍य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 62.5 फीसदी मतदान हुआ.
Nov 28, 2018 15:32 (IST)
मुख्य चुनाव अधिकारी: मिजोरम में तीन बजे तक 58 फीसदी मतदान दर्ज
Nov 28, 2018 15:30 (IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान.
Nov 28, 2018 14:07 (IST)
भिंड: मेहगांव विधानसभा में पोलिंग बूथ 218 पर युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
भिण्ड: मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 218 पर युवक को मारी गोली. युवक प्रदीप सिंह भदौरिया के चेहरे पर लगी गोली. गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय किया गया रैफर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजकुमार के समर्थकों पर लगाया गया है गोली चलाने का आरोप. प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार को मेहगांव थाने में किया गया नजरबंद. 

Nov 28, 2018 14:04 (IST)
विधानसभा चुनाव 2018: 
मिजोरम में दोपहर एक बजे तक 50 फीसदी वोटिंग दर्ज.
मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 32.57 फीसदी वोटिंग दर्ज.

Nov 28, 2018 12:16 (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश और मिजोरम के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में भाग लेने और भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिये आज मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।'

मिजोरम के मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए मोदी ने कहा, 'मैं मिजोरम के भाइयों एवं बहनों खासतौर पर युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।'
Nov 28, 2018 12:13 (IST)
चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में 21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
Nov 28, 2018 12:12 (IST)
मिजोरम में सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी मतदान दर्ज.
Nov 28, 2018 12:11 (IST)
भिंड-अटेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को पुलिस सुरक्षा में किया नजरबंद. भिंड बसपा प्रत्याशी संदीप सिंह कुशवाहा को भी पुलिस ने पकड़ा.
Nov 28, 2018 12:10 (IST)
लहार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने किया नजरबंद.
Nov 28, 2018 12:10 (IST)
भिंड विधानसभा के जनपद पंचायत कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र 122, 120 पर फायरिंग. मतदाताओं में दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग.
Nov 28, 2018 11:20 (IST)
मध्य प्रेदश चुनाव: ग्वालियर में वोट देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 11 दिसंबर को जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनाएगी.
Nov 28, 2018 10:45 (IST)
मध्य प्रदेश: इंदौर में दो और गुना में एक निर्वाचन आयोग अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Nov 28, 2018 10:24 (IST)
मध्य प्रदेश चुनाव: आगर मालवा में 101 साल की महिला ने वोट किया
Nov 28, 2018 10:07 (IST)
मध्य प्रदेश चुनाव: भोपाल में पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर बीजेपी के एंजेट से पुलिस ने प्रचार सामग्री बरामद किया. एक को हिरासत में लिया गया.
Nov 28, 2018 10:03 (IST)
मिजोरम चुनाव: सुबह 9 बजे तक मिजोरम में 15 फीसदी मतदान दर्ज
Nov 28, 2018 10:02 (IST)
उज्जैन में दो खराब ईवीएम मशीन बदल दिए गए. अलीराजपुर में 11 वीवीपीएटी, बुरहानपुर में पांच वीवीपीएटी और दो ईवीएम मशीन भी दल दिए गए.
Nov 28, 2018 09:47 (IST)
मतदान के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें 100 प्रतिशत भरोसा है कि बीजेपी पर्याप्त बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हमने 200 सीटों का लक्ष्य तय किया है और हमारे कार्यकर्ता इसके लिए काम कर रहे हैं.
Nov 28, 2018 09:46 (IST)
मध्य प्रदेश चुनाव: भोपाल में पहली बार मतदाता बनीं युवतियों ने किया मतदान.
Nov 28, 2018 09:45 (IST)
मिजोरम चुनाव: क्नहून पोलिंग स्टेशन पर बुजुर्ग महिला ने किया मतदान..
Nov 28, 2018 09:43 (IST)
मध्य प्रदेश चुनाव: मुरैना में पोलिंग बूथ क्रमांक 142 रेस्ट हाउस पर 1 घंटे 30 मिनट से मशीन खराब है. 400 लोग लाइन में लगे हुए हैं. महिलाएं बिना मतदान किए घर वापस लौट कर जा रही हैं. प्रशासन की टीम मशीन को सही करने में लगी है. पर अभी 9:30 बजे तक मशीन सही नहीं हुई है.

ग्राम ककरादरा स्थित बूथ क्रमांक 209 की ईविएम में आई खराबी, 1 घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान. 

Nov 28, 2018 09:41 (IST)
देवास के मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है जिसको एक गार्डन की तरह सजाया गया है. गेट पर बंदनवार बनाया गया है फूलों से इस मतदान केंद्र को सजाया गया है. इस मतदान केंद्र में जो भी मतदाता आ रहे हैं. उनके लिए नीचे कारपेट बिछाई गई है जिसमें फूलों की पत्तियां बिछाई गई हैं. यहां पर मत दाता को तिलक लगाकर उसका स्वागत किया जा रहा है.
Nov 28, 2018 09:40 (IST)
मध्य प्रदेश में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में मतदान किया. वह कांग्रेस से सिद्धार्थ के खिलाफ लड़ रही हैं.
Nov 28, 2018 09:37 (IST)
मिजोरम में जारी वोटिंग की तस्वीरें...
Nov 28, 2018 09:35 (IST)
राजनगर विधानसभा क्र०50, मतदान क्र०226 पर ईवीएम मशीन खराब, मशीन खराब मशीन बदलने की कार्यवाही शुरू
Nov 28, 2018 09:34 (IST)
भिण्ड-बीटीआई मतदान केंद्र पर EVM मशीन खराब. शुरू नही हुआ मतदान. मतदाताओं में आक्रोश. मौके पर पहुंची मीडिया. मीडिया के साथ सुरक्षाकर्मी ने की अभद्रता. 

Nov 28, 2018 09:34 (IST)
शाजापुर: शाजापुर में लालपुरा मोहल्ले के मतदान केन्द्र 179 पर ईवीएम मशीन खराब, अभी तक मतदान नहीं हुआ शुरू

Nov 28, 2018 09:33 (IST)
छिन्दवाड़ा: कमलनाथ ने शिकारपुर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किया. उनके साथ उनके बड़े बेटे नकुल और बहू ने भी मतदान किया. कमलनाथ ने 150 सीट आने का दावा किया.
Nov 28, 2018 08:25 (IST)
मिजोरम विधानसभा चुनाव: मिजोरम में मतदान जारी है. लोग अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं.
Nov 28, 2018 08:15 (IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूजा की.
Nov 28, 2018 08:14 (IST)
मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर वोटिंग जारी. इंदौर के पोलिंग स्टेशन की तस्वीरें..
Nov 28, 2018 08:08 (IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश की जनता में पूरा विश्वास है, वे सरल हैं और काफी मासूम हैं, जो बीजेपी द्वारा काफी समय से ठगे जा रहे हैं.
Nov 28, 2018 08:02 (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे बुधनी में पूजा याचना की. राज्य में वोटिंग जारी है.
Nov 28, 2018 07:40 (IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव LIVE : 227 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी, वहीं तीन सीटों पर मतदान शुरू है. भोपाल के पोलिंग स्टेशन की तस्वीरें...
Nov 28, 2018 07:28 (IST)
मध्य प्रदेश में आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी. वहीं मिजोरम में 40 सीटों पर वोटिंग जारी है.
Nov 28, 2018 07:25 (IST)
मिजोरम विधानसभा चुनाव: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 बजे से वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान.
Nov 28, 2018 07:24 (IST)
मिजोरम में आज 7 बजे से वोटिंग. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
Nov 28, 2018 07:21 (IST)
मध्य प्रेदश चुनाव: मध्य प्रेदश चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं. राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं. इन केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं. सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग होगा.
Nov 28, 2018 07:21 (IST)
पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है. राज्य में कांग्रेस 2008 से सत्ता में है और उसकी नजरें तीसरी बार सरकार बनाने पर हैं.

Nov 28, 2018 07:20 (IST)
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी. कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि बीजेपी 39 सीटों पर मैदान में है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मिजोरम में चुनाव प्रचार किया.

Nov 28, 2018 07:19 (IST)
मिजोरम में 7,70,395 मतदाता हैं जो 1,164 मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. त्रिपुरा के छह शिविरों में रहने वाले ब्रू शरणार्थियों के लिए ममित जिले के कानहमुन गांव में अतिरिक्त 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
Nov 28, 2018 07:19 (IST)

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार तंत्र से जोड़ने का फैसला किया है. मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए बुधवार को चुनाव होने हैं और राज्य के कई क्षेत्र दुर्गम हैं.