रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर इस अंदाज में दिखीं Kareena Kapoor, आलिया और रणबीर ने किया डांस- देखें Video

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. इनमें करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आ रही हैं.

रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर इस अंदाज में दिखीं Kareena Kapoor, आलिया और रणबीर ने किया डांस- देखें Video

रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) के जन्मदिन पर दिखा करीना (Kareena Kapoor) का खूबसूरत अंदाज

खास बातें

  • रिद्धिमा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो हुए वायरल
  • करीना कपूर का दिखा तस्वीरों में जबरदस्त अंदाज
  • रिद्धिमा कपूूर के जन्मदिन पर साथ थिरकते नजर आए आलिया और रणबीर
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) का आज 40वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस तो उन्हें जमकर बधाइयां दे ही रहे हैं, साथ ही पूरा कपूर परिवार भी साथ नजर आया. रिद्धिमा कपूर साहनी के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में रिद्धिमा कपूर केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. खास बात तो यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी रिद्धिमा के जन्मदिन पर वहां नजर आईं.

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये तस्वीरें फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं. इन तस्वीरों में रिद्धिमा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है. वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं. फोटो में आलिया भट्ट भी कपूर फैमिली के साथ नजर आ रही हैं. इससे इतर रिद्धिमा के जन्मदिन से जुड़े वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)) साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, नीतू कपूर भी जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. 

Family

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) ने भी अपने जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "परिवार..." रिद्धिमा का यह पहला ऐसा जन्मदिन है, जिसमें उनके पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उनके साथ नहीं हैं. बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने परिवार में बाकि सदस्यों की तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर नहीं चुना. उन्होंने भले ही मॉडलिंग की, लेकिन वह पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपने फोटो और वीडियो साझा करती हैं.