मलाइका अरोड़ा से शनाया कपूर तक, सेलेब्स ने यूं मनाया महीप कपूर का बर्थडे; देखें Video

संजय कपूर ने पत्नी की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महीप कपूर केक काटती दिखाई दे रही हैं.

मलाइका अरोड़ा से शनाया कपूर तक, सेलेब्स ने यूं मनाया महीप कपूर का बर्थडे; देखें Video

करण जौहर के घर रखी गई महीप कपूर के बर्थडे की पार्टी

खास बातें

  • 45 साल की हुईं महीप कपूर
  • करण जौहर ने रखी बर्थडे पार्टी
  • मलाइका-अमृता, अर्जुन-सिद्धार्थ बने बैश का हिस्सा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ग्रैंड पार्टियां देने के लिए मशहूर हैं. शनिवार रात उन्होंने संजय कपूर की पत्नी और ज्वैलरी डिजाइनर महीप कपूर के जन्मदिन के मौके पर खास पार्टी का आयोजन किया. इसमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, रिया कपूर समेत कई खास गेस्ट शामिल हुए. संजय कपूर ने पार्टी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी पत्नी महीप केक काटती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में संजय-महीप की बेटी शनाया कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिया कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर बर्थडे गर्ल के लिए गाना गा रहे हैं.

Viral Video: फैन चाहता था सेल्फी खिंचवाना, लेकिन करण जौहर ने यूं किया नजरअंदाज
 

 

 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

करण जौहर ने यूं लगाए ठुमके कि नजर उतारने लगीं जया बच्चन, देखें Viral Video

करण जौहर, अमृता अरोड़ा ने पार्टी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं. 
 
 

Happy birthday darling @maheepkapoor

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


पार्टी के दौरान महीप कपूर और संजय कपूर कैजुअल आउटफिट में नजर आए. शनाया व्हाइट टॉप के साथ डेनिम लुक में देखी गईं.
 
shanaya maheep sanjay kapoor ndtv


रिया कपूर अपनी चाची के बर्थडे पर अकेले पहुंचीं. मोहित मारवाह पार्टी में पत्नी अंतरा के साथ नजर आए. जबकि अर्जुन कपूर को बैटमैन प्रिंटेड टी-शर्ट में देखा गया.
 
kapoors ndtv
malaika amrita ndtv
dino morea sidharth malhotra ndtv

मलाइका अरोड़ा बहन अमृता के साथ पार्टी की गेस्ट बनीं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ड्राइविंग सीट पर दिखे, जबकि डिनो मोरिया की गाड़ी की बैकसीट पर नंदिता महतानी नजर आईं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com