रोहित शेट्टी ने COVID-19 वॉरियर्स के लिए बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस का यूं आया रिएक्शन

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर शुरू हुआ है, तभी से लगातार वह कुछ न कुछ जरूरतमंदों के लिए कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी ने  COVID-19 वॉरियर्स के लिए बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस का यूं आया रिएक्शन

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर मुंबई पुलिस ने किया यह ट्वीट

खास बातें

  • रोहित शेट्टी ने किया यह काम
  • मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट
  • रोहित शेट्टी के लिए कही यह बात
नई दिल्ली:

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर शुरू हुआ है, तभी से लगातार वह कुछ न कुछ जरूरतमंदों के लिए कर रहे हैं. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर एक नई खबर यह आई है कि वह ड्यूटी सिविल वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम और भोजन का बंदोबस्त कर रहे हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को ड्यूटी सिविल वॉरियर्स के लिए शहर भर में आठ होटलों में रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद कहा है. 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का आभार जताते हुए ट्वीट किया है, 'रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी Covid योद्धाओं के लिए शहर भर में आठ होटलों में उनके रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा प्रदान की है. हम उन्हें इस तरह के सहयोग के लिए, हमें कोरोना से लड़ने में और मुंबई को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं.'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार है. इसे 24 मार्च को रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बदले हालात की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है.

दुनिया में

67,69,38,430मामले
62,55,71,965सक्रिय
4,44,81,893ठीक हुए
68,84,572मौत
कोरोनावायरस अब तक 200 देशों में फैल चुका है. January 9, 2024 10:54 am बजे तक दुनियाभर में कुल 67,69,38,430 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 68,84,572 की मौत हो चुकी है. 62,55,71,965 मरीज़ों का उपचार जारी है और 4,44,81,893 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. .

भारत में

4,50,19,214 475मामले
3,919 -83सक्रिय
4,44,81,893 552ठीक हुए
5,33,402 6मौत
भारत में, 4,50,19,214 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 5,33,402 मौत शामिल हैं. January 9, 2024 8:00 am बजे तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,919 है और 4,44,81,893 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

राज्यवार व जिलावार विवरण

राज्य मामले सक्रिय ठीक हुए मौत