प्रियंका चोपड़ा ने इस अनोखे अंदाज में निक जोनास संग मनाया क्रिसमस, Video हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) ने सजाया क्रिसमस केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.

प्रियंका चोपड़ा ने इस अनोखे अंदाज में निक जोनास संग मनाया क्रिसमस, Video हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) ने सजाया क्रिसमस केक

खास बातें

  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वीडियो हुआ वायरल
  • क्रिसमस केक सजाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • निक जोनास ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

क्रिसमस (Christmas) के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) के साथ मिलकर केक बनाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) और निक जोनस साथ मिलकर क्रिसमस का केक सजाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में निक जोनास कह रहे हैं, "हम क्रिसमस केक के लिए कुकीज सजा रहे है."

करीना कपूर ने दी क्रिसमस पार्टी, यूं मस्ती करते नजर आए सितारे...देखें Photos

Merry Christmas Eve y'all!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक (Nick Jonas) की बात सुनकर प्रियंका (Priyanka Chopra) कहती हैं, "मैंने निंजा बनाया है." इस वीडियो को निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो पर प्रियंका और निक के फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें क्रिसमस (Christmas 2019) की बधाइयां दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा, "सबको मैरी क्रिसमस."

तैमूर अली खान के साथ इन नन्हे स्टार किड्स का भी रहा जलवा, कोई हुआ गुस्सा तो किसी ने पढ़ा गायत्री मंत्र- Video

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आई हैं. उनकी इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम और रोहित शराफ ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है. द स्काइ इज पिंक के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की थी. इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...