प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की फैमिली में हुई 'एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा' की एंट्री, Photo हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऊंचाइयों को छू रही हैं और अब उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने भी नए कीर्तिमान बनाने शुरू कर दिए हैं. लेकिन उनके परिवार में एक्स्ट्रा जोनास चोप़ड़ा की एंट्री हुई है.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की फैमिली में हुई 'एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा' की एंट्री, Photo हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के बीच आई 'एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा'

खास बातें

  • निक-प्रियंका की फोटो हुई वायरल
  • फैमिली में हुई नई एंट्री
  • प्रियंका चोपड़ा ने करवाया इंट्रोड्यूस
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऊंचाइयों को छू रही हैं और अब उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने भी नए कीर्तिमान बनाने शुरू कर दिए हैं. जोनास ब्रदर्स की एल्बम 'सकर (Sucker)' दुनिया भर में धूम मचा रही है. जोनास ब्रदर्स का ये सॉन्ग टॉप चार्ट में जगह बनाए हुए है और निक जोनास ने अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस उपलब्धि पर खूबसूरत तोहफा भी दे दिया है, जिसका नाम प्रियंका चोपड़ा ने 'एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा (Extra Jonas Chopra)' रखा है. जी हां, बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस गिफ्ट की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है और वे निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर भी आ रही हैं. 

Kapil Sharma फैंस के लिए लेकर आए हैं नया सरप्राइज, दिखाएंगे पर्दे के पीछे का खेल...देखें Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Badla Box Office Collection Day 5: अमिताभ बच्चन व तापसी पन्नू की जोड़ी ने किया कमाल, फिल्म 'बदला' ने कमाए इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे 'एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा (Extra Jonas Chopra)' के साथ है. एक्स्ट्रा कोई और नहीं बल्कि निक जोनास का दिया हुआ प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट है. निक जोनास ने अपनी एल्बम की कामयाबी की खुशी में पत्नी प्रियंका चोपड़ा को मर्सिडीज-मेबैक (Mercedes Maybach) दी है. 

Total Dhamaal Box Office Collection Day 19: अजय, अनिल, माधुरी की 'टोटल धमाल' की तूफानी कमाई, कमाए इतने करोड़

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रेग्नेंट Sameera Reddy का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- हर कोई करीना कपूर नहीं...

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो के साथ लिखा हैः 'जब पति नंबर वन पर पहुंच जाए...तो पत्नी को मेबैक गिफ्ट मिलती है!!! मिलिए एक्स्ट्रा जोनास चोपड़ा से...हा हा हा...आई लव यू बेबी!! बेस्ट हज्बैंड एवर...निक जोनास.' इस तरह निक जोनास प्रियंका चोपड़ा का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं और प्रियंका ने भी खुलकर अपने इश्क का इजहार किया है. वैसे भी इतने खूबसूरत गिफ्ट पर कौन न मर मिटे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...