प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर पहुंचे अनाथाश्रम, बच्चों के साथ दिल खोलकर यूं नाचीं देसी गर्ल...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एंगेजमेंट पार्टी के एक दिन बाद मुंबई के एक अनाथाश्रम पहुंचे. यहां दोनों ने बच्चों के साथ वक्त बिताया.

प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर पहुंचे अनाथाश्रम, बच्चों के साथ दिल खोलकर यूं नाचीं देसी गर्ल...

बच्ची के साथ डांस करतीं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (36) ने शनिवार को अमेरिकन सिंगर निक जोनास (25) के साथ सगाई की. शनिवार दोपहर रोका सेरेमनी हुई, जबकि देर रात पार्टी का आयोजन हुआ. इसमें प्रियंका और निक के करीबियों के अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. सगाई के एक दिन बाद रविवार को प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम पहुंचे. कपल ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया, साथ ही उनका मनोरंजन भी किया. निक जोनास ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रीयां' पर थिरकती दिखाई दे रही हैं... प्रियंका इस फिल्मी गाने पर अकेले नहीं बल्कि अनाथाश्रम की बच्ची के साथ डांस कर रही हैं. निक ने कैप्शन में लिखा कि यहां आकर उनका दिल भर आया है.

'सत्यमेव जयते' पर भारी पड़ी 'गोल्ड', अक्षय कुमार ने ऐसे दी जॉन अब्राहम को पटखनी...

देखें, Video...

 

A post shared by Voompla (@voompla) on

कपिल शर्मा ने कर दी धमाकेदार वापसी की घोषणा, 12 अक्टूबर को इस अंदाज में करेंगे कमबैक

रविवार देर रात निक अपने परिवार के साथ यूएस रवाना हुए. एयरपोर्ट पर उन्हें अपने माता-पिता के साथ स्पॉट किया गया.
 
 

A post shared by IN.com (@indotcom) on

 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

बता दें, प्रियंका और निक की एंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसका एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने जारी किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल खोलकर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका-निक के साथ वीडियो में वीजे अनुषा भी डांस करती नजर आ रही हैं.

देखें, एंगेंजमेंट पार्टी का Inside Video...
 

A post shared by Filmykiida (@filmykiida) on

प्रियंका-निक की इस पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंचे. आलिया भट्ट, सलमान खान की बहन अर्पिता खान समेत कई सेलेब्स इसमें शामिल हुए. परिणीति चोपड़ा को बहन की एंगेजमेंट पार्टी को एन्जॉय करते हुए देखा गया.

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास का थामा हाथ: पंडित, फैमिली और मेहमान की Pics वायरल

देखें, पार्टी की इनसाइड तस्वीरें...
 
 
 

A post shared by NSB (@nsb_bollywood) on

 
 
 

A post shared by Movie Talkies (@movietalkies) on

 

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on

 

A post shared by PeepingMoon (@peepingmoon) on

मुंबई में डिनर करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें रोका सेरेमनी से पहले की तस्वीर

मालूम हो कि लंबे वक्त से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें आ रही थी. इसी बीच शनिवार को करीबियों की मौजूदगी में दोनों की एंगेजमेंट हुई. प्रियंका और निक दोनों ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. प्रियंका की तस्वीर साझा कर निक ने लिखा, "होने वाली मिसेज जोनास.. मेरी धड़कन, मेरा प्यार." 
 
 

Future Mrs. Jonas. My heart. My love.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

प्रियंका ने निक जोनास के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. रोका सेरेमनी की इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे से काफी करीब दिखे. 
 
 

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

डिजाइनर की पार्टी में हॉट बनकर पहुंचीं ये स्टार डॉटर्स, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सगाई की अंगूठी...

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपने बर्थडे पर निक जोनास से सगाई कर ली थी. उस वक्त निक ने टिफनी से डायमंड रिंग उन्हें भेंट किया था. दोनों पिछले साल मेट गाला में एक साथ दिखाई दिये थे, लेकिन प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com