प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार देखी अपनी किताब, खुशी से झूम उठी देसी गर्ल- देखें Video

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पहली बार अपनी किताब देखी है. उन्होंने इस क्षण का वीडियो भी शेयर किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार देखी अपनी किताब, खुशी से झूम उठी देसी गर्ल- देखें Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम बन गई हैं. उनकी कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है. अब प्रियंका चोपड़ा की किताब भी रिलीज हो गई है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Book) ने अपनी किताब को हाथ में लिए एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि उन्होंने पहली बार अपनी किताब को देखा है.

Nora Fatehi होली से पहले ही रंगों में सराबोर आईं नजर, डांस Video 12 करोड़ के पार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने कमरे में बैठी हैं तभी कोई उन्हें किताब देकर जाता है. अपनी किताब को देख प्रियंका चोपड़ा खुशी से झूम उठती हैं. प्रियंका ने किताब के कैप्शन में लिखा है: "पहली बार मैंने अपनी किताब देखी. क्या मैं एक साथ भयभीत और उत्साहित हो सकती हूं?" प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को महज एक घंटे में करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है.

Rhea Chakraborty ने फोटोग्राफर के आगे जोड़े हाथ, बोलीं- अब मेरे पीछे मत आना प्लीज...Viral हुआ Video

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस किताब की कवर पर उनका पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनास लिखा हुआ है. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को स्ट्रीम होगी. फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव दिखेंगे. प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे.