Ranveer Singh की फोटो देख Ziva Dhoni ने कहा 'इन्होंने मेरे ग्लासेस क्यों पहने हैं?' अब एक्टर ने दिया ये जवाब

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पोस्ट पर अब खुद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने धोनी की इस फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Ranveer Singh की फोटो देख Ziva Dhoni ने कहा 'इन्होंने मेरे ग्लासेस क्यों पहने हैं?' अब एक्टर ने दिया ये जवाब

जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के रिएक्शन पर आया रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जवाब

खास बातें

  • रणवीर सिंह के ग्लासेस देख महेंद्र सिंह धोनी की बेटी रह गई हैरान
  • पापा से जीवा ने पूछा "इन्होंने मेरे ग्लासेस क्यों पहने?"
  • अब जीवा धोनी के रिएक्शन पर रणवीर सिंह ने दिया जवाब
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने बिंदास अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक फोटो देखकर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva) हैरान रह गईं. यहां तक कि वह अपने पापा एम.एस धोनी (MS Dhoni) से यह सवाल कर बैठीं कि इन्होंने मेरे ग्लासेस क्यों पहने हैं? दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने जो ग्लासेस पहने थे, वह जीवा के ग्लासेस बिल्कुल मैच कर रहे थे. इस बात की जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दोनों की फोटो पोस्ट कर दी. महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा, "जीवा ने पूछा कि इन्होंने मेरे ग्लासेस क्यों पहने हैं. इसके बाद वह ऊपर गईं और कहा कि मेरे ग्लासेस मेरे पास हैं."

सपना चौधरी ने लाल सूट में डांस कर मचाया धमाल, अंदाज देख आप भी कहेंगे Wow


महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की इस पोस्ट पर अब खुद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने धोनी की इस फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "फैशनिस्टा", इसके अलावा रणवीर ने हार्ट शेप इमोजी भी सेंड किया. रणवीर के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी धोनी की इस पोस्ट पर कमेंट किया. लेकिन उनके कमेंट को देखकर लग रहा था कि वह जीवा का रिएक्शन देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं. बता दें कि रणवीर सिंह ने ये ग्लासेस एले ब्यूटी अवॉर्ड्स पर अपनाए लुक के दौरान पहने थे, जिसकी उन्होंने फोटो भी साझा की थी. 

प्रियंका चोपड़ा ने पति को लेकर किया खुलासा, पत्नी की याद आने पर निक जोनास करते हैं यह काम

qujuuhmg

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही '83' में नजर आने वाले हैं. उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), ताहिर भसीन, साकिब सलीम, साहिल खट्टर, एमी विर्क, हार्डी संधू और कई कलाकार नजर आएंगे. रणवीर की यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्डकप में भारत को मिली जीत पर आधारित है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...