VIDEO: सलमान खान हुए इमोशनल, स्पेशल बच्चों के बीच रोक न पाए आंसू

सलमान खान (Salman Khan) मंगलवार को जयपुर पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के विशेष केंद्र 'उमंग' का उद्घाटन किया. अभिनेता ने इस दौरान बच्चों के साथ डांस किया और केक भी काटा.

VIDEO: सलमान खान हुए इमोशनल, स्पेशल बच्चों के बीच रोक न पाए आंसू

उमंग केंद्र का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे सलमान खान

खास बातें

  • सलमान खान ने किया उमंग केंद्र का उद्घाटन
  • दिव्यांग बच्चों से मिलकर इमोशनल हुए अभिनेता
  • स्पेशल बच्चों के साथ स्टेज पर थिरके सलमान
नई दिल्ली:

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' के जरिए छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं. साथ ही अभिनेता फिल्म 'भारत' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि सलमान इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं. बावजूद इसके अगर बात सोशल वर्क की हो तो सलमान वक्त निकाल ही लेते हैं. मंगलवार को सलमान खान जयपुर पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के विशेष केंद्र 'उमंग' का उद्घाटन किया. सलमान खान के फैन क्लब ने इवेंट के वीडियो जारी किए हैं, जिसमें बच्चों के बीच मौजूद अभिनेता बेहद इमोशनल नजर आए और उन्हें आंसू पोछते हुए देखा गया.

नूतन की पोती को लॉन्च करने जा रहे सलमान खान, देखें प्रनूतन की 10 ग्लैमरस तस्वीरें...

सलमान ने गैर सरकारी संगठन उमंग के जयपुर स्थित इस केंद्र की गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और वहां रह रहे बच्चों से मिले. यह केंद्र विशेष जरूरत वाले दिव्यांग बच्चों के लिए है. सलमान ने बच्चों के साथ केक काटा और तस्वीरें भी खिंचवाई. इस दौरान सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाए और उन्हें वीडियो में काफी इमोशनल अंदाज में देखा जा सकता है.

देखें, वीडियों और तस्वीरें...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman khan (@salmankhansvogue) on

गणेश पूजा पर भांजी के साथ पहुंचे सलमान खान, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

सलमान खान ने उमंग केंद्र के बच्चों के साथ स्टेज पर डांस भी किया...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ! SALMANIAC FOREVER ! (@asli_salmaniacs) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Planet Salman (@planetsalman) on

Bigg Boss 12 से 100-200 नहीं इतने करोड़ कमा लेंगे सलमान खान, अमिताभ बच्चन के KBC 10 को यूं देंगे टक्कर

बच्चों से मिलने के बाद सलमान खान मीडिया से रूबरू हुए. अभिनेता ने कहा कि वह उमंग से कई साल से जुड़े हैं. इस समय इस केंद्र में लगभग 300 बच्चे हैं और कुछ बच्चे तो यहां विशेष प्रशिक्षण हासिल कर आत्मनिर्भर होने को हैं. सलमान ने केंद्र के बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की एक दुकान का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर उमंग की ट्रस्टी तथा पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक भी मौजूद थीं.

देखें, वीडियों और तस्वीरें...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

जमीन पर लेटे सलमान खान, रंगों से मामा-भांजे ने खेला ऐसा खेल कि हो गया चमत्कार...

सलमान के उमंग केंद्र में आने की खबर फैलने के बाद क्षिप्रा पथ पर उमंग केंद्र के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गयी. हालांकि सलमान कार्यक्रम में लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे लेकिन प्रशंसक डटे रहे और पुलिस को उन्हें काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com