Video: शिल्पा शेट्टी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन, यूं लगाए जबरदस्त ठुमके...

Ganesh Utsav 2018: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने घर इको-फ्रेंडली गणेश की स्थापना की और धूमधाम के साथ शुक्रवार को बप्पा का विसर्जन किया.

Video: शिल्पा शेट्टी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन, यूं लगाए जबरदस्त ठुमके...

धूमधाम के साथ शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का विसर्जन

खास बातें

  • गणेशोत्सव में डूबे सितारे
  • शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का विसर्जन
  • फैमिली के साथ थिरकीं शिल्पा
नई दिल्ली:

देशभर में गणपति बप्पा मोरिया (Ganpati Bappa Morya) के नारे लगाए जा रहे हैं. भगवान गणेश (Lord Ganesh) को प्रसन्न करने के लिए मोदक के भोग तैयार हो रहे हैं तो पूरे देश में गणेश पंडाल भी सज गए हैं, और गणपति (Ganpati) भक्तों के घर विराजने लगे हैं. गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) का बॉलीवुड में खास महत्व रहा है, फिल्मों में गणपति के गानों (Ganesh Songs) से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी के घर में भगवान गणेश का आना खास महत्व रखता है. आम जनता की तरह बॉलीवुड सितारे भी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे हुए हैं. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने घर इको फ्रेंडली गणेश की स्थापना की और धूमधाम के साथ शुक्रवार को बप्पा का विसर्जन किया. शिल्पा ने गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके बप्पा की स्थापना और उनकी पूजा-अर्चना से जुड़ा वीडियो जारी किया था. 

सनी लियोन ने एयरपोर्ट पर 'बोलो तारा रारा...' गाने पर किया भांगड़ा, Video कर देगा हैरान

बप्पा के विसर्जन के दौरान शिल्पा पिंक रंग की साड़ी में नजर आईं. उन्होंने ढोल-नगाड़े बजाकर बप्पा की विदाई की. विसर्जन के दौरान शिल्पा ने जमकर ठुमके भी लगाए. शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनके बेटे विवान राज कुंद्रा भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. शिल्पा ने धूमधाम से बप्पा की विदाई की.
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@bollybacchanal) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


Bigg Boss 12: सलमान खान ने दिखाई बिग बॉस हाउस की झलक, बेडरूम से लिविंग एरिया तक सब है इतना आलीशान

शिल्पा ने गुरुवार को बप्पा की स्थापना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

हनी सिंह के गाने ने दुनियाभर में मचाई धूम, 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

बता दें, शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में पहचान शाहरुख खान के साथ ‘बाजीगर (1993)’ फिल्म से बनाई थी, इस फिल्म में शिल्पा काजोल की बहन बनी थीं. अक्षय कुमार के साथ 1994 में आई ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ फिल्म भी सुपरहिट रही थी. शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. शिल्पा का जन्म 8 जुलाई 1975 को मैंगलोर में हुआ था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com