NEWS FLASH: मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 18 से 24 मार्च तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

NEWS FLASH: मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 18 से 24 मार्च तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार से उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकती हैं. इसके लिए पार्टी की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह वाराणसी पहुंचने के लिए नदी मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं. वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से अपने मालदीव दौरे पर जा रही हैं. इस दौरान वह मालदीव सरकार से कई तरह के समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकती हैं. उधर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी 20 सीटों को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. 

 

 

Mar 17, 2019 23:06 (IST)
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 18 से 24 मार्च तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया. इस दौरान पूरे गोवा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

Mar 17, 2019 21:58 (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे. देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. उनके निधन से न केवल गोवा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.
Mar 17, 2019 21:28 (IST)
गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की. राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.

Mar 17, 2019 21:26 (IST)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, "मनोहर पर्रिकर हमेशा अपनी ईमानदारी और सादगी के लिए याद रहेंगे."

Mar 17, 2019 21:13 (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, "मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे. एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, वह सभी की प्रशंसा करते थे. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा. उनके निधन से गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना.

Mar 17, 2019 21:11 (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मनोहर पर्रिकर लंबे समय से अग्नाशय कैंसर से लड़ रहे थे. वह गोवा के फेवरेट बेटे थे.

Mar 17, 2019 20:05 (IST)
कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन.
Mar 17, 2019 19:07 (IST)
गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनको ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
Mar 17, 2019 18:21 (IST)
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) इस बार नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव, बयान जारी कर पार्टी ने की घोषणा.

Mar 17, 2019 18:20 (IST)
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हमने पाकिस्‍तान को 2008 में भी सबूत दिए थे लेकिन उसने कुछ नहीं किया. जैश-ए-मोहम्‍मद ने खुद पुलवामा हमले की जिम्‍मेदारी ली, तो आपको और किसी चीज की आवश्‍यकता है. कार्रवाई कीजिए. हमने वो कार्रवाई की जो पाकिस्‍तान को करनी चाहिए थी.'

Mar 17, 2019 17:39 (IST)
बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के लिए 123 और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी.



Mar 17, 2019 17:24 (IST)
श्रीनगर : पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने 'जम्‍मू कश्‍मीर पीपल्‍स मूवमेंट' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की

Mar 17, 2019 16:38 (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 : गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर बीजेपी की घोषणापत्र समिति की बैठक जारी, पार्टी के संकल्‍प पत्र पर हो रही है चर्चा.

Mar 17, 2019 16:28 (IST)
बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक रूप से आत्‍महत्‍या नहीं करूंगा : दिगंबर कामत
Mar 17, 2019 16:09 (IST)
केरल लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएस राधाकृष्णन बीजेपी में हुए शामिल.
Mar 17, 2019 15:17 (IST)
यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर: हम सपा-बसपा-आरएलडी के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं. मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, मायावती, जयंत चौधरी और अजीत सिंह की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
Mar 17, 2019 15:04 (IST)
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से कांग्रेसियों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को नामजद शिकायत दी है. 
Mar 17, 2019 14:18 (IST)
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल नियुक्त- सूत्र
Mar 17, 2019 13:50 (IST)
NEWS FLASH: AAP ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किया सातवां उम्मीदवार, वेस्ट दिल्ली से बीएस जाखड़ को दिया टिकट
Mar 17, 2019 12:14 (IST)
कांग्रेस को झटका: ओडिशा के विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा आज भाजपा में होंगे शामिल
Mar 17, 2019 10:43 (IST)
प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ, 140 KM लंबी गंगा यात्रा से पहले करेंगी पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव पर मंथन
Mar 17, 2019 09:57 (IST)
डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन राहत मिली, लेकिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. पिछले चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि पेट्रोल के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर वृद्धि दर्ज की गई है.
Mar 17, 2019 09:20 (IST)
राजस्थान के सीकर में तड़के 5.11 बजे 4.0 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस किए गए
Mar 17, 2019 09:06 (IST)
कल आठ घंटे चली BJP की बैठक, आज फिर होगी मीटिंग, 100 उम्मीदवारों के नामों का होगा ऐलान
Mar 17, 2019 08:45 (IST)
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है.
Mar 17, 2019 08:21 (IST)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ यूपी कोर ग्रुप की आज बैठक होगी. इसमें यूपी के उम्मीदवारों का फैसला किया जाएगा.
Mar 17, 2019 06:59 (IST)
बिहार: गया के रामपुर में स्थानीय जदयू नेता के घर से चार लाख रुपए कैश और करीब तीन लाख रुपए के गहने चोरी हो गए.
Mar 17, 2019 06:53 (IST)
गिनी के प्रधानमंत्री इब्राहिम कसोरी फोफाना 10 दिनों की भारत यात्रा पर शनिवार को नयी दिल्ली पहुंचे. इस दौरान वह महत्वपूर्ण भारत-अफ्रीका व्यावसायिक सम्मेलन में भाग लेंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे.

Mar 17, 2019 06:53 (IST)
वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने नौ प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार रात जारी कर दी.
Mar 17, 2019 06:41 (IST)
बिहार: वैशाली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर. तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है. उनके पास से दो एके-47 और पिस्टल बरामद की हैं.
Mar 17, 2019 06:38 (IST)
मथुरा: लठमार होली की तस्वीरें
Mar 17, 2019 01:41 (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार से उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकती हैं. इसके लिए पार्टी की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह वाराणसी पहुंचने के लिए नदी मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं. वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से अपने मालदीव दौरे पर जा रही हैं.