NEWS FLASH: जम्मू-कश्मीर: बारामूला एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक अधिकारी सहित तीन जवान जख्मी

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

NEWS FLASH: जम्मू-कश्मीर: बारामूला एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक अधिकारी सहित तीन जवान जख्मी

आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. इसे लेकर हर राज्य की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कुछ दिन बाद होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की एहतियात बरते जा रहे हैं. वहीं, दस दिन की पूजा-अर्चना के बाद आज सबरीमाला मंदिर को एक बार फिर बंद किया जाएगा. बता दें कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. यह विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है. 

Mar 21, 2019 21:05 (IST)
जम्मू-कश्मीर: बारामूला एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक अधिकारी सहित तीन जवान जख्मी
Mar 21, 2019 19:04 (IST)
Mar 21, 2019 17:15 (IST)
बिहार: औरंगाबाद जिले में नहर में तैरते हुए पांच लोग डूबे
Mar 21, 2019 16:25 (IST)
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Mar 21, 2019 16:14 (IST)
यूपी: लखीमपुर के भाजपा विधायक को पार्टी दफ्तर में होली मनाते हुए लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Mar 21, 2019 15:11 (IST)
BJP ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट.
Mar 21, 2019 14:20 (IST)
हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में बुधवार को 60 फुट गहरे एक बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.
Mar 21, 2019 13:08 (IST)
जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरूवार को कहा कि राजग के उम्मीदवारों की घोषणा 24 मार्च के पहले कर दी जाएगी/
Mar 21, 2019 12:06 (IST)
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक उप निरीक्षक और शराब का एक तस्कर घायल हो गया.
Mar 21, 2019 11:35 (IST)
NEWS FLASH: जम्मू कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
Mar 21, 2019 11:13 (IST)
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतोली शहर में एक किशोर ने आठ वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन शोषण किया.
Mar 21, 2019 09:06 (IST)
भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी वकील नेओमी जहांगीर राव ने 'डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स' के अमेरिकी सर्किट जज के रूप में शपथ ग्रहण की है. उन्होंने विवादों से घिरे ब्रेड कावानॉ का स्थान लिया है. 
Mar 21, 2019 06:57 (IST)
कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिया बयान, कहा- पत्रकार की वजह से हुई गिरफ्तारी.

Mar 21, 2019 00:59 (IST)
दस दिन की पूजा-अर्चना के बाद आज सबरीमाला मंदिर को एक बार फिर बंद किया जाएगा. बता दें कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. यह विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है.