News Flash : महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार, उद्धव ठाकरे आज लेंगे CM पद की शपथ

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

News Flash : महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार, उद्धव ठाकरे आज लेंगे CM पद की शपथ

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Nov 28, 2019 07:33 (IST)
मुंबई: उद्धव ठाकरे के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवाजी पार्क में तैयारियां चल रही हैं.
Nov 28, 2019 07:33 (IST)
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचे आदित्य ठाकरे.
Nov 28, 2019 07:33 (IST)
भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लोकसभा में गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाली रिपोर्ट्स पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ: मोदीजी और अमित शाह जी को इसके बारे में सोचना चाहिए और राष्ट्रहित में फैसला लें.
Nov 28, 2019 07:33 (IST)
हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी में फंसा 12 लोगों का ग्रुप.