NEWS FLASH: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार सोमवार को होगा: ANI

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

NEWS FLASH: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार सोमवार को होगा: ANI

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Dec 29, 2019 19:08 (IST)
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के लिए सेना के नियमों में बदलाव- तीन साल का होगा सीडीएस का कार्यकाल, 65 साल तक पद पर बने रह सकेंगे.
Dec 29, 2019 15:50 (IST)
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार सोमवार को होगा: ANI
Dec 29, 2019 15:06 (IST)
प्रियंका गांधी से पुलिस की 'बदसलूकी' के विरोध में उत्तर प्रदेश भवन के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 

कांग्रेस की युवा शाखा ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लखनऊ में पुलिस की कथित बदसलूकी के विरोध में रविवार को यहां उत्तर प्रदेश भवन के पास प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की. 
Dec 29, 2019 13:39 (IST)
रियाणा में 51 आईएएस, 5 एचसीएस अधिकारी का हुआ तबादला 

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 51 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं, जिनमें कुछ जिलों के उपायुक्त भी शामिल हैं। 
Dec 29, 2019 12:50 (IST)
CAA का समर्थन करने पर मध्य प्रदेश में बीएसपी विधायक रमाबाई पार्टी से निलंबित
Dec 29, 2019 12:48 (IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं. 
Dec 29, 2019 11:37 (IST)
NRC भारत सरकार का आंतरिक मामला है: बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम  
Dec 29, 2019 11:18 (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंची
Dec 29, 2019 09:29 (IST)
झारखंड में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण में  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  शामिल नहीं होंगे
Dec 29, 2019 07:59 (IST)
भुवनेश्वर में एक महिला पत्रकार और उसकी टीम पर हमला करने के मामले में केस दर्ज
Dec 29, 2019 00:54 (IST)
बम विस्फोट में दो घायल
इम्फाल में शनिवार सुबह एक संदिग्ध आईईडी में विस्फोट होने से दो व्यक्ति घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी के सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह एक संदिग्ध आईईडी में विस्फोट से दो व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत अब सामान्य है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.