NEWS FLASH: IND vs SA 3rd T20: टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

NEWS FLASH: IND vs SA 3rd T20: टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Sep 22, 2019 23:30 (IST)
'Howdy Modi' का जवाब है कि भारत में सब अच्छा है : Howdy Modi कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sep 22, 2019 22:34 (IST)
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के सरस्वती विहार के फ्लैट में चोरी, घर का पूरा सामान बिखरा मिला, जांच में लगी पुलिस.
Sep 22, 2019 22:29 (IST)
Howdy Modi Live: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एनआरजी स्‍टेडियम पहुंचे, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे
Sep 22, 2019 20:26 (IST)
2019 में समाप्त हो रहा पांच साल का काल खंड सबसे गर्म होने वाला है : संयुक्त राष्ट्र.
Sep 22, 2019 18:31 (IST)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु में हो रहे तीसरे टी - 20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है.
Sep 22, 2019 18:31 (IST)
भारत के राहुल अवारे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरूषों के 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता.
Sep 22, 2019 17:15 (IST)
अमेरिका के ह्यूस्‍टन में एनआरजी स्‍टेडियम के बाहर हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए लोग इकट्ठा होने लगे हैं. उनका कहना है कि 'हम मोदी को देखने के लिए उत्साहित हैं.'

Sep 22, 2019 17:07 (IST)
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, '5 साल तक अच्‍छा काम करने के बावजूद कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने की कोशिश की. लेकिन लोगों ने फैसला किया कि मोदी जी का कोई विकल्‍प नहीं है. अगर राहुल गांधी ढंग से अपनी पार्टी भी नहीं संभाल सकते तो देश का शासन कैसे चलाएंगे? इसका ही परिणाम था कि वह अमेठी में हार गए.'

Sep 22, 2019 16:33 (IST)
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक शख्स पत्नी की हत्या कर थाने में पहुचा, हत्या कबूल करके किया सरेंडर. अभी तक डेड बॉडी का पता पता नहीं चला है फिलहाल अभी दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है, सेफ्टी टैंक में शव की तलाश कर रही है पुलिस.
Sep 22, 2019 15:55 (IST)
सऊदी अरब भारत की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने को प्रतिबद्ध : सऊदी अरब के राजदूत सौद बिन मोहम्मद अल सती ने पीटीआई से कहा.
Sep 22, 2019 15:53 (IST)
अनुच्छेद 370 ऐसा कैंसर था जिसने कश्मीर का बहुत खून बहाया है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sep 22, 2019 14:31 (IST)
उत्तर प्रदेश के बांदा में संपत्ति के लिए पोते ने बुजर्ग दादा की हत्या की

उत्तर प्रदेश के बांदा के पैलानी क्षेत्र में कुल्हाड़ी से बुजुर्ग की हत्या के आरोप में उसके पोते को गिरफ्तार किया गया है. 
Sep 22, 2019 13:08 (IST)
झारखंड : आतंकवादी कलीमुद्दीन मुजाहिरी को जमशेदपुर से पकड़ा गया, 3 साल से फरार चल रहा था
Sep 22, 2019 12:33 (IST)
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास 4 अज्ञात बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर हुए फरार
Sep 22, 2019 11:40 (IST)
पहलू खान के पास लाइसेंस था लेकिन फिर भी उसे भीड़ ने मार डाला, एक चुनाव के नतीजे क्या ऐसे लोगों को इतना पावर दे दिया है : शशि थरूर
Sep 22, 2019 09:40 (IST)
बिहार के मुंगेर जिले में युवक, युवती की गोली मारकर हत्या : पुलिस

बिहार के मुंगेर जिले में राजद विधायक की भतीजी एक युवती और एक युवक मृत अवस्था में मिले। दोनों के सिर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है 
Sep 22, 2019 07:21 (IST)
जम्मू में शनिवार को 20 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए घुसपैठ कर इस ओर आ गया था.
Sep 22, 2019 07:15 (IST)
अमेरिका: ह्यूस्टन में सिख समुदाय को लोगों से मिलते पीएम मोदी
Sep 22, 2019 06:59 (IST)
गुजरात और अमेरिका के राज्य न्यू जर्सी ने शनिवार को आर्थिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ व्यापार-निवेश में सहयोग के लिए 'सिस्टर स्टेट' समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
Sep 22, 2019 05:32 (IST)
ह्यूस्टन में तेल सेक्टर के सीईओ के साथ पीएम मोदी ने की गोलमेज बैठक