NEWS FLASH : अमेरिका ने कहा, 'आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करे पाक और उसपर मुकदमा चले'

इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें. 

NEWS FLASH : अमेरिका ने कहा, 'आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करे पाक और उसपर मुकदमा चले'

आज राहुल गांधी पोरबंदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने चुनाव प्रचार अभियान को फिर से करेंगे शुरू. भाजपा अगले कुछ दिनों में गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी पार्टी के चालीस बड़े नेताओं सहित, पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी चुनाव प्रचार अभियान के लिए गुजरात भेजेगी. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें. 

Nov 24, 2017 18:29 (IST)
एस एंड पी रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी- पर कायम रखा. एस एंड पी ने कहा कि एक तरफ भारत की जीडीपी वृद्धि मजबूत है, बाह्य एवं मौद्रिक साख में सुधार है लेकिन इसके साथ ही उसकी प्रति व्यक्ति आय कम बनी हुई है और ऋण बोझ ऊंचा है.
Nov 24, 2017 18:13 (IST)
मिस्र के सिनाई में नमाज के दौरान एक मस्जिद पर हमले में कई हताहत : अधिकारी.
Nov 24, 2017 18:11 (IST)
अमेरिका ने कहा, 'आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करे पाक और उसपर मुकदमा चले'. एक दिन पहले ही हाफिज की नरजबंदी खत्‍म हुई है और उसे रिहा किया गया है.
Nov 24, 2017 15:18 (IST)
अक्टूबर में किराया वृद्धि के बाद दिल्ली मेट्रो के तीन लाख यात्री प्रतिदिन कम हुए
Nov 24, 2017 15:10 (IST)
एयरलिफ्ट नहीं होंगे करोल बाग वाले हनुमान. 108 फुट ऊंची मूर्ति वहीं रहेगी : दिल्‍ली हाईकोर्ट
Nov 24, 2017 15:03 (IST)
दिल्ली: तैमूर नगर में इमारत गिरी. दो लोगों की मौत 

Nov 24, 2017 13:44 (IST)
गर्लफ्रेंड की हत्‍या करने वाले पैरा एथलीट ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस की सजा को दक्षिण अफ्रीका की सुप्रीम ने छह साल से बढ़ाकर 13 साल की 

Nov 24, 2017 13:27 (IST)
गुजरात चुनाव: बीजेपी ने 13 उम्‍मीदवार की पांचवीं लिस्‍ट जारी की 

Nov 24, 2017 12:52 (IST)
सीबीआई प्रमुख राकेश अस्‍थाना की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 28 नवंबर को आएगा फैसला 

Nov 24, 2017 12:16 (IST)
पोरबंदर की रैली में राहुल गांधी ने कहा, मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय होना चाहिए

Nov 24, 2017 12:07 (IST)
जयपुर: नाहरगढ़ किले पर एक शव लटका मिला, पद्मावती को लेकर धमकी भरा संदेश
Nov 24, 2017 11:09 (IST)
दिल्ली: तैमूर नगर में इमारत गिरी. दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका 
Nov 24, 2017 10:28 (IST)
ओडिशा के जगतसिंहपुर में कोयला ले जा रही मालगाड़ी की 14 बोगियां पटरी से उतरीं.

Nov 24, 2017 10:02 (IST)
मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 15-17 लोगों के दबे होने की आशंका 

Nov 24, 2017 09:25 (IST)
रेल मंत्रालय ने चित्रकूट रेल हादसा में मरनेवाले के परिवार को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये का मुआवजा देगी

Nov 24, 2017 09:16 (IST)
हाफिज सईद नजरबंदी से रिहा, कहा कश्मीर के लिए लड़ता रहूंगा

Nov 24, 2017 09:03 (IST)
नागपुर टेस्‍ट: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया

Nov 24, 2017 08:16 (IST)
हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किये हैं. यह नंबर हैं इलाहाबाद 0532-1072, 0532-2408149, 2408128,  मिर्जापुर 05442-1072, 05442-220095, 220096, चुनार 05443-1072, 05443-222487, 222137
Nov 24, 2017 08:07 (IST)
चित्रकूट रेल हादसे में मरने वाले लोगों की संख्‍या तीन हुई.

Nov 24, 2017 07:29 (IST)
यूपी के चित्रकूट के पास एक ट्रेन हादसे में दो की मौत और आठ घायल 

Nov 24, 2017 01:06 (IST)
आज राहुल गांधी पोरबंदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने चुनाव प्रचार अभियान को फिर से करेंगे शुरू.