NEWS FLASH : ओम प्रकाश होंगे नए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त, अशोक लवासा होंगे नए चुनाव आयुक्‍त

इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : ओम प्रकाश होंगे नए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त, अशोक लवासा होंगे नए चुनाव आयुक्‍त

बिहार में आज दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता पैदा की जाएगी. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

Jan 21, 2018 21:04 (IST)
DND पर करणी सेना के प्रोटेस्ट का मामला - करणी सेना के 13 लोग गिरफ्तार किए गए, 7 लोग नामजद, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई, नोएडा के एसपी ने दी जानकारी.
Jan 21, 2018 18:58 (IST)
ओम प्रकाश होंगे नए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त, अशोक लवासा होंगे नए चुनाव आयुक्‍त
Jan 21, 2018 17:59 (IST)
20 विधायकों को अयोग्‍य घोषित किए जाने का मामला : सोमवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट में फिर अपील करेगी AAP, 20 विधायकों के अयोग्य होने का नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग करेगी - सूत्र
Jan 21, 2018 16:57 (IST)
बीजेपी हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश में, हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं : AAP नेता अलका लांबा
Jan 21, 2018 16:33 (IST)
आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने से संबंधित राष्ट्रपति का आदेश असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है : आप नेता आशुतोष
Jan 21, 2018 15:28 (IST)
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला: आप के 20 विधायक अयोग्‍य करार, चुनाव आयोग की सिफारिश पर मुहर
Jan 21, 2018 15:26 (IST)
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला: आप के 20 विधायक अयोग्‍य करार 

Jan 21, 2018 15:12 (IST)
वयोवृद्ध माकपा नेता और पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सदस्य खगेन दास का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Jan 21, 2018 14:53 (IST)
महाराष्ट्र के कोयना में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर आया भूकंप
Jan 21, 2018 14:37 (IST)
यूपी के सीतापुर जिले में रिकवरी एजेंट ने कर्जदार किसान को ट्रैक्टर से कुचला
Jan 21, 2018 14:20 (IST)
जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर भी मार सकते हैं: गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Jan 21, 2018 14:00 (IST)
राजस्थान में नागौर जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की
Jan 21, 2018 13:02 (IST)
सांसदों, विधायकों के लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अदालतों पर करीब आठ करोड़ रुपए का आएगा खर्च
Jan 21, 2018 12:25 (IST)
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य भर में बनाई गई मानव श्रृंखला में भाग लिया. दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को लेकर जागरूकता पैदा करने के तहत यह बनाई गई



Jan 21, 2018 11:25 (IST)
अमेरिकी शटडाउन : अमेरिका की उड़ानों पर असर नहीं, भारत से अमेरिका जाने वाली किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया
Jan 21, 2018 11:16 (IST)
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने अंकारा में ईरान, रूस और अमेरिका के राजदूतों को सीरिया के आफरीन में तुर्की की सेना द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान के बारे में सूचित किया.
Jan 21, 2018 10:40 (IST)
झारखंड के दुमका में दो वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Jan 21, 2018 10:09 (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में पूरे अमेरिका में महिलाओं ने निकाले जुलूस
Jan 21, 2018 09:16 (IST)
जम्मू कश्मीर :  पुंछ के मनकोट में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 दिनों में पांचवा जवान शहीद
Jan 21, 2018 08:27 (IST)
कोलकाता : कल दोपहर के गैंगरेप के एक मामले में आरोपी तीन किशोर समेत छह लोग गिरफ्तार
Jan 21, 2018 07:36 (IST)
नीतीश कुमार सरकार आज पूरे राज्य में विकास समीक्षा यात्रा  करेगी. दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाए जाने की कोशिश.
Jan 21, 2018 06:44 (IST)
सहारनपुर सड़क दुर्घटना में मौत का मामला : आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 'लापरवाही के चलते मौत' का मामला दर्ज