NEWS FLASH: दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए: पुलिस

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

NEWS FLASH: दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए: पुलिस

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Jan 12, 2020 18:27 (IST)
महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट को पत्र लिखकर अजय देवगन की फिल्म ताण्हाजी को महाराष्ट्र में कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया. 
Jan 12, 2020 15:22 (IST)
झारखंड के पालमू जिले में 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया
Jan 12, 2020 14:43 (IST)
बीजेपी के गोवा इकाई के प्रमुख बने सदानंद तनावड़े

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सदानंद तनावड़े निर्विरोध रूप से पार्टी के गोवा इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. भाजपा ने आज यहां इसकी जानकारी दी.
Jan 12, 2020 14:35 (IST)
गाजियाबाद : नमस्ते न कहने पर अध्यापक ने छात्र को बुरी तरह पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
Jan 12, 2020 14:32 (IST)
अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज होगी
Jan 12, 2020 14:08 (IST)
JNU हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन 9 छात्रों की पहचान की है उनसे सोमवार को होगी पूछताछ
Jan 12, 2020 13:57 (IST)
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 9 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है,ये लोग करीब 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन के कैप्सूल निगलकर भारत पहुँचे थे. 
Jan 12, 2020 13:55 (IST)

CAA को संसद ने पास किया है और यह पूरे देश में लागू होगा, पश्चिम बंगाल भी देश का ही हिस्सा है, ममता बनर्जी को इतिहास और संविधान पढ़ना चाहिए : मुख्तार अब्बास नकवी
Jan 12, 2020 12:01 (IST)
हम शराबबंदी करना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले इसकी आदत छुड़वाएंगे, नोटबंदी की तरह फैसला नहीं लेंगे : CM भूपेश बघेल

Jan 12, 2020 09:31 (IST)
महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्टरी लगी आग से 7 लोगों की मौत
Jan 12, 2020 08:48 (IST)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर
Jan 12, 2020 07:08 (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित होने के बाद बीजेपी अब जनसभाओं की तैयारी में जुट गई है. पहली जनसभा 14, पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय के सामने आज होगी. इस जनसभा को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी. 
Jan 12, 2020 07:07 (IST)
शंघाई को-ऑपरेशन के सेक्रेटरी जनरल व्लादिमीर नोरोव दिल्ली पहुंचे, 4 दिवसीय दौरे पर हैं व्लादिमीर
Jan 12, 2020 07:03 (IST)
झारखंडः सर्द रात में CM हेमंत सोरेन ने किया रांची दौरा, गरीबों को बांटे कंबल
Jan 12, 2020 07:02 (IST)
पीएम मोदी आज स्वामी विवेकानंद मंदिर में ध्यान करेंगे, आज विवेकानंद की जयंती भी है. इससे पहले पीएम शनिवार देर शाम रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे और रात में वहीं रुके. मोदी शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं.