NEWS FLASH : फेसबुक लीक पर बोली कांग्रेस, हमने कभी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा नहीं ली

इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : फेसबुक लीक पर बोली कांग्रेस, हमने कभी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा नहीं ली

केंद्रीय मंत्रिमंडल आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एनएचपीएस) को लागू करने के लिए रोड मैप को मंजूरी दे सकता है. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

Mar 21, 2018 17:46 (IST)
कुपवाड़ा में उग्रवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की मौत, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है : अधिकारी
Mar 21, 2018 17:29 (IST)
बेनेडिक्ट से जुड़े पत्र विवाद के बीच वेटिकन के संचार प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दिया : अधिकारी.
Mar 21, 2018 16:55 (IST)
17 मजदूरों की जान लेने वाले बवाना अग्निकांड मामले में पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. आग एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी.
Mar 21, 2018 16:15 (IST)
सेंसेक्स 139.42 अंक चढ़कर 33,136.18 अंक पर. निफ्टी 30.90 की बढ़त के साथ 10,155.25 अंक पर.
Mar 21, 2018 15:52 (IST)
फेसबुक लीक पर बोली कांग्रेस, हमने कभी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा नहीं ली. वहीं जेडीय-बीजेपी ने 2010 में इसकी सेवा ली.
Mar 21, 2018 15:12 (IST)
पेरियार की प्रतिमा तोड़ने पर सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार : तमिलनाडु मुख्यमंत्री
Mar 21, 2018 14:00 (IST)
काबुल में अस्‍पताल और यूनिवर्सिटी के बीच धमाका, 25 लोगों की मौत 

Mar 21, 2018 13:27 (IST)
  • राजस्थान में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित
Mar 21, 2018 13:11 (IST)
मुंबई पुलिस ने बिना हेलमेट पहने मोटर बाइक चलाने के आरोप में अभिनेता कुणाल खेमू का चालान काटा है
Mar 21, 2018 12:25 (IST)

आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होगा पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन
Mar 21, 2018 12:19 (IST)
भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित 

Mar 21, 2018 11:53 (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने जेपी एसोसिएटस लिमिटेड को 200 करोड रुपये सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करने के निर्देश दिए 

Mar 21, 2018 11:50 (IST)
लोकसभा में हंगामा जारी, लगातार 13वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल
Mar 21, 2018 11:08 (IST)
विपक्ष के हंगामे के चलते राज्‍यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित 

Mar 21, 2018 10:42 (IST)
  • सीलिंग पर सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता
Mar 21, 2018 08:49 (IST)
फिलीपींस में एक बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत और 25 घायल 
Mar 21, 2018 08:00 (IST)

कुपवाड़ा : मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 2-3 के छिपे होने की आशंका, सेना का ऑपरेशन जारी