NEWS FLASH : एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया, अगला मुकाबला पाकिस्तान से

देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया, अगला मुकाबला पाकिस्तान से

पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है दीपावली का त्योहार. इसके साथ-साथ देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

Oct 19, 2017 18:55 (IST)
ढाका में खेले जा रहे एशिया कप हॉकी मुकाबले के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हरा दिया. भारत का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान के साथ होगा
Oct 19, 2017 16:03 (IST)
पीएम मोदी शुक्रवार को हिमालय के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की यात्रा करेंगे
Oct 19, 2017 15:11 (IST)
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में अफगान नेशनल आर्मी बेस पर आतंकी हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
Oct 19, 2017 14:25 (IST)
पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी, दामाद के खिलाफ आरोप तय किए
Oct 19, 2017 13:33 (IST)
केरल हाई कोर्ट की इंटर- कास्ट और इंटर- रिलीजन शादियों पर टिप्पणी : हरेक प्रेम विवाह 'लव जेहाद' नहीं कहा जाना चाहिए.
Oct 19, 2017 13:28 (IST)
उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर किए जा रहे नौसेना अभ्यास की निंदा की, चेताया
Oct 19, 2017 12:09 (IST)
दीवाली के शुभ अवसर पर भारत जरूरतमंदों के पेंडिंग मेडिकल वीज़ा को आज क्लियरेंस दे देगा : सुषमा स्वराज का ट्वीट
Oct 19, 2017 11:44 (IST)
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)- शेक्सपियर सरानी में आग लगी, आग बुझाने वाली गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
Oct 19, 2017 11:17 (IST)
यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव शहर में एक तेज रफ्तार कार पैदल यात्रियों की भीड़ में घुस गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है.

Oct 19, 2017 10:59 (IST)
कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान निकोबार में जवानों के साथ मनाएंगी
Oct 19, 2017 10:19 (IST)
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम 6.30 बजे से लेकर 7.30 बजे तक खुलेंगे शेयर बाजार
Oct 19, 2017 10:03 (IST)
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि पहुंचे
Oct 19, 2017 09:57 (IST)
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं दीवाली की शुभकामनाएं
Oct 19, 2017 09:21 (IST)
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने बंधकों की रिहाई के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया
Oct 19, 2017 08:26 (IST)
जम्मू कश्मीर में सुबह 6:40 पर 4.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप. खबर लिखे जाने तक  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं.
Oct 19, 2017 07:34 (IST)
DMRC ने जारी किया बयान, आज रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो
Oct 19, 2017 00:46 (IST)
पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है दीपावली का त्योहार