विज्ञापन
Story ProgressBack
6 years ago
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को 5:05 बजे दिल्ली स्थित AIIMS में निधन हो गया है. वह 93 वर्ष के थे, और पिछले नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती थे. उन्हें बुधवार को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Aug 16, 2018 23:28 (IST)
Link Copied
कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि.

Aug 16, 2018 23:00 (IST)
Link Copied
पीएम शुक्रवार को केरल जाएंगे. वाजपेयी के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद केरल होंगे रवाना. रात वहीं रुक कर शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का करेंगे दौरा.
Aug 16, 2018 22:43 (IST)
Link Copied
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि.

Aug 16, 2018 22:39 (IST)
Link Copied
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि.

Aug 16, 2018 22:37 (IST)
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी का निधन : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्‍टेशन की बत्तियां आज रहेंगी बंद.

Aug 16, 2018 22:20 (IST)
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी उपमहाद्वीप की बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे. भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों की बेहतरी के लिए किए गए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे : इमरान खान

Aug 16, 2018 22:17 (IST)
Link Copied
उनके व्‍यक्तित्‍व और उनकी दोस्‍ती के उपहार की वजह से न केवल पूरे राजनीतिक जगत में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उनके कई मित्र और प्रशंसक बने. उनकी मृत्‍यु एक विशाल शून्‍य पीछे छोड़ गई है : सोनिया गांधी

Aug 16, 2018 21:16 (IST)
Link Copied
अटल‍ बिहारी वाजपेयी के निधन पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, 'यह एक युग का अंत है, वह हम सबके प्रेरणास्रोत थे'

Aug 16, 2018 21:13 (IST)
Link Copied
दिल्‍ली : तिरंगे में लिपटा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर.

Aug 16, 2018 20:38 (IST)
Link Copied
दिल्ली के स्मृति स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस दिन केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा.

Aug 16, 2018 20:23 (IST)
Link Copied
अटल जी के निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा नहीं रहा, हमने अपना प्रिय राजनेता खोया, अटल जी दलगत राजनीति से ऊपर थे : अमित शाह

Aug 16, 2018 20:18 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर कृष्‍णा मेनन मार्ग पर स्थित उनके आवास पहुंचा.

Aug 16, 2018 20:15 (IST)
Link Copied
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सबसे बड़े राजनेताओं में एक बताया और कहा कि 65 वर्षों के अपने घनिष्ठतम मित्र की बहुत याद आएगी.

Aug 16, 2018 20:13 (IST)
Link Copied
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारत ने एक महान सपूत खो दिया और एक युग का अंत हो गया.

Aug 16, 2018 20:08 (IST)
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी का निधन : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक दिन की छुट्टी की घोषणा की.

Aug 16, 2018 20:07 (IST)
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी का निधन : मध्‍य प्रदेश सरकार ने एक दिन की छुट्टी और 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.

Aug 16, 2018 19:52 (IST)
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी का निधन : पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन और शैक्षणिक संस्‍थाएं शुक्रवार को बंद रहेंगे. सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.

Aug 16, 2018 19:39 (IST)
Link Copied
बिहार सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिनों के राजकीय शोक एवं कल (17 अगस्त) एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

Aug 16, 2018 19:20 (IST)
Link Copied
केंद्र सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. इस दौरान देश भर में तिरंगा झुका रहेगा.

Aug 16, 2018 19:13 (IST)
Link Copied
दिल्ली सरकार ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को अवकाश का फैसला किया. सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर बंद रहेंगे.
Aug 16, 2018 18:45 (IST)
Link Copied
शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा. उससे पहले सुबह 9 बजे पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर.
Aug 16, 2018 18:44 (IST)
Link Copied
65 साल से ज़्यादा समय से मित्र थे, वरिष्ठ सहयोगी से कहीं ज़्यादा थे अटल जी... हम उदास हैं, शोक मना रहे हैं... अपना दुःख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं  : लालकृष्ण आडवाणी
Aug 16, 2018 18:25 (IST)
Link Copied
AIIMS से कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है अटल जी का पार्थिव शरीर
Aug 16, 2018 18:24 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा, "मुझे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुःख हुआ... शानदार वक्ता, प्रभावशाली कवि, अतुलनीय जनसेवक, विरले सांसद तथा महान प्रधानमंत्री थे वह..."

Aug 16, 2018 18:09 (IST)
Link Copied
जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जाएगा : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Aug 16, 2018 18:03 (IST)
Link Copied
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाज़े जा चुके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "आज भारत ने महान सपूत खो दिया है... पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को करोड़ों लोगों से प्यार और सम्मान मिला... उनके परिवार तथा चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं..."

Aug 16, 2018 17:51 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है... हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे... अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था... उनका जाना, एक युग का अंत है...

लेकिन वह हमें कहकर गए हैं -
मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?

अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे... ओम शांति...!



Aug 16, 2018 17:47 (IST)
Link Copied
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाज़े जा चुके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री तथा सच्चे भारतीय राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुःखी हूं..."

Aug 16, 2018 17:35 (IST)
Link Copied
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को 5:05 बजे दिल्ली स्थित AIIMS में निधन हो गया है. वह 93 वर्ष के थे, और पिछले नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती थे. उन्हें बुधवार को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

Aug 16, 2018 17:21 (IST)
Link Copied
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती.


Aug 16, 2018 17:03 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बिगड़ते स्वास्थ्य पर दुःख जताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "छत्तीसगढ़ तथा पूरा राष्ट्र उनके लिए प्रार्थना कर रहा है... हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे, तथा दीर्घायु प्रदान करे..."

Aug 16, 2018 16:56 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने दिल्ली आ रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी AIIMS पहुंचने वाले हैं. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गुरुवार रात को दिल्ली आएंगे.
Aug 16, 2018 16:39 (IST)
Link Copied
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी.

Aug 16, 2018 16:26 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सलाहकार रहे अशोक टंडन ने कहा, "देश-विदेश के लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं... पूरा देश उन्हें प्यार करता है... राजनेताओं की आज की पीढ़ी उनसे प्रेरणा हासिल करती है... जिस तरह उन्होंने संसद में गरिमा बनाए रखी, वह दुर्लभ है..."

Aug 16, 2018 16:21 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे नोबेल पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी.

Aug 16, 2018 16:14 (IST)
Link Copied
AIIMS से शाम 5 बजे के बाद जारी होगा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन.
Aug 16, 2018 15:49 (IST)
Link Copied
BJP प्रमुख अमित शाह AIIMS से निकले.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिर AIIMS पहुंचे.

Aug 16, 2018 15:45 (IST)
Link Copied
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, "डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं... कुछ ही देर में AIIMS से जारी होगा हेल्थ बुलेटिन..."
Aug 16, 2018 15:34 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पास उनके बेटी-दामाद तथा BJP प्रमुख अमित शाह मौजूद हैं. आठ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नज़र रखे हुए है.
Aug 16, 2018 15:30 (IST)
Link Copied
दिल्ली में आयोजित 'सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन' के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के बीच में माइक्रोफोन के बंद हो जाने पर कहा, "(BJP प्रमुख) अमित शाह जी ने माइक ऑफ कर दिया..."

Aug 16, 2018 15:15 (IST)
Link Copied
दिल्ली में आयोजित सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की.

Aug 16, 2018 14:52 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AIIMS से निकले, BJP प्रमुख अमित शाह अब भी AIIMS में.

Aug 16, 2018 14:47 (IST)
Link Copied
उनकी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की) हालत नाज़ुक बनी हुई है : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Aug 16, 2018 14:21 (IST)
Link Copied
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन AIIMS पहुंचीं, अटल जी के घर भी पहुंचने लगे नेता

Aug 16, 2018 13:58 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष अमित शाह फिर AIIMS पहुंचे.

Aug 16, 2018 13:47 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AIIMS के लिए रवाना, BJP अध्यक्ष अमित शाह भी फिर AIIMS पहुंचे.
Aug 16, 2018 13:34 (IST)
Link Copied
ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर होने की ख़बर पर कहा, "मैं दो साल तक उनके मंत्रिमंडल में रहा हूं, और उनके स्वास्थ्य के बारे में मिली ख़बर दुःखी करती है... वह महान नेता थे, और उनके नीचे काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा... मैं आज ही दिल्ली जाऊंगा..."

Aug 16, 2018 12:33 (IST)
Link Copied
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने AIIMS पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बात करते हुए कहा, "हम सभी को उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करनी चाहिए... हमें नहीं भूलना चाहिए कि वह ऐसे नेता था, जो देश को मज़बूत बनाना चाहते थे... वह सिर्फ हमारे देश में नहीं, सारे विश्व में शांति लाना चाहते थे..."

Aug 16, 2018 12:13 (IST)
Link Copied
कई राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच रहे हैं.
Aug 16, 2018 12:12 (IST)
Link Copied
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया AIIMS पहुंचे.

Aug 16, 2018 12:09 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास वाला कृष्णा मेनन मार्ग बंद किया गया. आवास के करीब धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू की गई.
Aug 16, 2018 12:06 (IST)
Link Copied
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी AIIMS पहुंचे.
Aug 16, 2018 12:02 (IST)
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी AIIMS पहुंचे, PM मोदी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे AIIMS
Aug 16, 2018 11:44 (IST)
Link Copied
केरल के पाथमिथिता जिले में भारतीय वायुसेना ने बाढ़ में फंसे व्यक्ति को बचाया.

Aug 16, 2018 11:39 (IST)
Link Copied
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के लिए रवाना हुए.
Aug 16, 2018 11:20 (IST)
Link Copied
दिल्ली में AIIMS की तरफ आने वाले अरविंद मार्ग पर भारी ट्रैफिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह - अगस्त क्रांति मार्ग का इस्तेमाल करें, AIIMS जाने वाली सड़कों से बचें.
Aug 16, 2018 11:13 (IST)
Link Copied
AIIMS ने फिर जारी किया हेल्थ बुलेटिन : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार नहीं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है.
Aug 16, 2018 11:08 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा परिवार AIIMS पहुंचा, PM मोदी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे AIIMS.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, BJP प्रमुख अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, कृषिमंत्री राधामोहन सिंह, अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता तथा दामाद रंजन भट्टाचार्य AIIMS में मौजूद.
Aug 16, 2018 11:02 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सभी परिजनों को AIIMS बुला लिया गया है.
Aug 16, 2018 11:00 (IST)
Link Copied
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज तथा कृषिमंत्री राधामोहन सिंह भी AIIMS पहुंचे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाज़ुक

Aug 16, 2018 10:59 (IST)
Link Copied
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, BJP प्रमुख अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता तथा दामाद रंजन भट्टाचार्य AIIMS में मौजूद
Aug 16, 2018 10:56 (IST)
Link Copied
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज भी AIIMS पहुंचीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाज़ुक
Aug 16, 2018 10:39 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाज़ुक, PM नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में पहुंच सकते हैं AIIMS
Aug 16, 2018 10:33 (IST)
Link Copied
केरल के पाथमिथिता, कोझीकोड, एरनाकुलम, त्रिशूर तथा अलप्पुझा में NDRF ने 926 लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

केंद्र सरकार NDRF की अतिरिक्त टीमें केरल रवाना कर रही है : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह



Aug 16, 2018 10:21 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी तथा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह.


Aug 16, 2018 10:11 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा ने कहा, "मैं परमात्मा से प्रार्थना करती रही हूं कि एक बार मैं उन्हें फिर भाषण देते हुए देख पाऊं... हमारा परिवार उनकी वह छवि कभी अपने दिमाग से निकाल नहीं पाएगा... मैं चाहती हूं कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं..."

Aug 16, 2018 10:03 (IST)
Link Copied

देश के शेयर बाजारों में सेंसेक्स 100 प्वॉइंट से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 11,406.
Aug 16, 2018 10:00 (IST)
Link Copied
बाढ़ से जूझ रहे केरल में मलम्पुझा के वलियाकाडू गांव में सेना ने 35 फुट लम्बा पुल बनाकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत लगभग 100 लोगों की जान बचाई.

Aug 16, 2018 09:46 (IST)
Link Copied
ओडिशा के कालाहांडी जिले में भारी बारिश के चलते भवानीपटना स्थित जलेश्वर मंदिर पानी में डूबा.

Aug 16, 2018 09:32 (IST)
Link Copied
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हवन किया.

Aug 16, 2018 09:25 (IST)
Link Copied
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी गुरुवार को दिल्ली आएंगी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS जाएंगी.

Aug 16, 2018 09:23 (IST)
Link Copied
रुपया फिर लुढ़का, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70.32 के नए रिकॉर्ड को छुआ, गुरुवार को रुपया 43 पैसे गिरा

Aug 16, 2018 09:23 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.

Aug 16, 2018 09:18 (IST)
Link Copied
कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के हिथल शिरूर गांव में गुरुवार तड़के एक घर के गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, और एक शख्स घायल हो गया है.

Aug 16, 2018 09:01 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह.

Aug 16, 2018 09:01 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह.

Aug 16, 2018 08:47 (IST)
Link Copied
केरल में बारिश का प्रकोप जारी.




Aug 16, 2018 08:44 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS जाएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.

Aug 16, 2018 08:28 (IST)
Link Copied
ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक बस पानी के तेज़ बहाव में पलट गई. यात्रियों के मुताबिक रास्ते में काफ़ी पानी था इसलिए उन्होंने ड्राइवर को बस न निकालने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माना और करीब 45 लोगों से भरी बस पलट गई. हालांकि गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं.
Aug 16, 2018 07:57 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.
Aug 16, 2018 07:50 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ तथा स्वस्थ जीवन की कामना की.

Aug 16, 2018 07:10 (IST)
Link Copied
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिल एम्स से वापस लौट आए.
Aug 16, 2018 06:47 (IST)
Link Copied
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक है. वहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. इससे पहले भी पीएम मोदी सहित कई लोग देखने पहुंच चुके हैं.
Aug 16, 2018 02:09 (IST)
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेट कप्तान अजीत वाडेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वाडेकर लंबे समय से बीमार थे और उनकी मौत बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में हुई.

Aug 16, 2018 01:00 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन.अटल बिहारी वायपेयी की हालत को लेकर एम्स ने एक मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है.


Aug 16, 2018 00:57 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे. अटल बिहारी वायपेयी की हालत नाजुक होने की खबर के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी उन्हें देखने पहुंचे हैं

Aug 16, 2018 00:54 (IST)
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाज़ुक है. एम्स (AIIMS) ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है.एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में उनकी हालात और बिगड़ी है. इससे पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और मीनाक्षी लेखी उन्हें देखने एम्स पहुंचे. 



India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हमें एग्जिट पोल से उलट नतीजों की उम्मीद, इंतजार करना चाहिए : सोनिया गांधी
NEWS FLASH: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए
Next Article
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;