NEWS FLASH : पंजाब में पराली जलाने पर उपग्रह से नजर रखेगी केंद्र सरकार

देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : पंजाब में पराली जलाने पर उपग्रह से नजर रखेगी केंद्र सरकार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है. चुनाव मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार हैं. मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव होगा. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

Nov 09, 2017 16:59 (IST)
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पराली जलाये जाने से उपजी धुंध से प्रदूषण का संकट गहराने के बाद केन्द्र सरकार इस समस्या के समाधान के लिये उपग्रह आधारित निगरानी तंत्र को अपना अहम हथियार बनायेगी.
Nov 09, 2017 16:12 (IST)
दिल्‍ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्‍ली के प्रदूषण को लेकर राजनीति न हो. 

Nov 09, 2017 15:40 (IST)
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया
Nov 09, 2017 15:23 (IST)
चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव : 2  मतदान केन्द्रों पर वोटिंग का बहिष्कार,1 बजे तक 33.8% मतदान
Nov 09, 2017 14:27 (IST)
ठाणे : घर में आग लगाने के बाद 21 साल के व्यक्ति ने की खुदकुशी
Nov 09, 2017 14:16 (IST)
पीएम मोदी, शेख हसीना, ममता बनर्जी ने 'बंधन एक्सप्रेस' को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया
Nov 09, 2017 13:58 (IST)
दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक ऑड ईवन लगेगा : सूत्र
Nov 09, 2017 13:46 (IST)
मतदाता सूची से नाम कटने पर बोली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां, 'बरेली से हमारा रिश्ता अटूट'
Nov 09, 2017 13:10 (IST)
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में विस्फोट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत
Nov 09, 2017 12:49 (IST)
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरा उत्तर भारत गैस चैम्बर बना हुआ है, सिर्फ दिल्ली के कदम उठाने से माहौल ठीक नहीं होगा.
Nov 09, 2017 12:30 (IST)
दिल्ली सरकार ऑड- ईवन पर विचार करे, पर्यावरण मंत्रालय 3 तीन दिन में करे बैठक : हाई कोर्ट
Nov 09, 2017 12:23 (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी, कहा- राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है
Nov 09, 2017 11:34 (IST)
पीएम मोदी ने हिमाचल चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की

Nov 09, 2017 11:09 (IST)
मुंबई मोनोरेल में आग, कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ
Nov 09, 2017 10:04 (IST)
ओडिशा : जूनागढ़ के कालाहांडी में पुल से कार गिरी, 4 लोगों की मौत, 1 घायल
Nov 09, 2017 09:12 (IST)
भारत के ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के लिए NGO ने अमेरिका में 20 लाख डॉलर जुटाए
Nov 09, 2017 08:51 (IST)
कर चोरी के शक में जया टीवी पर छापेमारी : सूत्र
Nov 09, 2017 08:21 (IST)
स्मॉग की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 41 ट्रेनें लेट, 10 ट्रेनें कैंसल की गईं
Nov 09, 2017 08:06 (IST)
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए लोग आज मतदान कर रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है.
Nov 09, 2017 07:28 (IST)
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान होगा शुरू
Nov 09, 2017 01:22 (IST)
जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक आज शुरू होगी. इसमें सामान्य इस्तेमाल की कई वस्तुओं पर कर की दर घटाने पर विचार किया जा सकता है.