NEWS FLASH : यूपी में पीलीभीत जिले में 7 वर्षीय बच्‍ची का कथित यौन उत्‍पीड़न

इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : यूपी में पीलीभीत जिले में 7 वर्षीय बच्‍ची का कथित यौन उत्‍पीड़न

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बरकरार रहस्य के बीच बीजेपी विधायकों की एक बैठक रविवार को बुलाई गई है. इस बैठक में लिया जा सकता है सीएम का लेकर फैसला. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

Dec 24, 2017 19:59 (IST)
यूपी में पीलीभीत के पुरानपुर में 7 वर्षीय बच्‍ची का कथित यौन उत्‍पीड़न, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया.
Dec 24, 2017 16:56 (IST)
पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, शनिवार को पाकिस्‍तानी गोलीबारी में सेना के चार जवान हुए थे शहीद.
Dec 24, 2017 16:40 (IST)
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक को लेकर केंद्र के प्रस्ताव को संविधान और महिला अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की.
Dec 24, 2017 16:28 (IST)
मुंबई के अंधेरी में बस और डंपर की टक्‍कर, 10 लोग घायल.
Dec 24, 2017 15:48 (IST)
दक्षिणी फिलीपीन्स के तूफान में मृतक संख्या 200 पहुंची, हजारों लोग विस्थापित हुए
Dec 24, 2017 15:25 (IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य दुनिया की 20 प्रमुख कंपनियों में शामिल होना: अंबानी
Dec 24, 2017 14:41 (IST)
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में घने कोहरे के बीच भार वाहन और बस की टक्कर : 1 की मौत, 6 घायल
Dec 24, 2017 14:12 (IST)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए जयराम ठाकुर कुछ ही देर में राज्यपाल से मिलेंगे.  27 दिसंबर को शपथ लेंगे ठाकुर.




Dec 24, 2017 14:00 (IST)
भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2018 में 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद : नोमुरा  (NOMURA)
Dec 24, 2017 13:30 (IST)
जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिमला में विधायक दल के नेता चुने गए : सूत्र
Dec 24, 2017 13:14 (IST)
चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी : टीटीवी दिनाकरन ने बढ़त पर कहा, मैं निर्दलीय हूं लेकिन AIADMK के कार्यकर्ता भी मेरे साथ हैं.
Dec 24, 2017 13:02 (IST)
शाहजहांपुर (यूपी) : 20 वर्षीय युवती को कथित तौर पर अगवा कर गैंगरेप, पुलिस में मामला दर्ज
Dec 24, 2017 12:32 (IST)
पश्चिम बंगाल का सबांग उपचुनाव परिणाम : तृणमूल कांग्रेस की गीता रानी भूनिया जीतीं
Dec 24, 2017 12:10 (IST)
ओला कैब ड्राइवर रेप, लूट और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार, ओला कंपनी की सफाई- हमारे प्लेटफॉर्म से ऑफलाइन था लेकिन कैब हमारी थी
Dec 24, 2017 11:41 (IST)
महाराष्ट्र में कांग्रेस जनवरी से शुरू करेगी अभियान, 282 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच बनाएगी
Dec 24, 2017 11:18 (IST)
अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस से पहले गोलीबारी, 11 लोग घायल
Dec 24, 2017 10:56 (IST)
पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट पर मतगणना जारी, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे
Dec 24, 2017 10:49 (IST)
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत
Dec 24, 2017 10:13 (IST)
आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के पहले चरण की समाप्ति में निर्दलीय प्रत्याशी टी टी वी दिनाकरण को प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बढ़त
Dec 24, 2017 09:29 (IST)
फिलीपीन्स के मॉल में आग, 37 लोगों की मौत की आशंका
Dec 24, 2017 08:47 (IST)
चेन्नई : AIADMK के संस्थापक स्वर्गीय एमजी रामाचंद्रन की आज पुण्यतिथि. मेमोरियल पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


Dec 24, 2017 08:06 (IST)
दिल्ली : धुंध और अन्य कारणों से आज 19 ट्रेनें लेट, 6 ट्रेनों का समय बदला गया जबकि 17 ट्रेनें कैंसल की गईं
Dec 24, 2017 07:47 (IST)
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पर बीजेपी आज ले सकती है फैसला, विधायकों की बैठक बुलाई
Dec 24, 2017 07:26 (IST)
चेन्नई : आरके नगर सीट पर मतों की गणना आज, जयललिता की मृत्यु के बाद खाली हुई थी सीट
Dec 24, 2017 03:07 (IST)
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.