विज्ञापन
Story ProgressBack
6 years ago
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज सिनेमा घरों में होगी रिलीज. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.
Jan 25, 2018 22:08 (IST)
Link Copied
क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी, स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी समेत 12 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा.
Jan 25, 2018 21:58 (IST)
Link Copied
पद्म विभूषण पुरस्कार जिन तीन लोगों को दिया जाएगा उनमें दक्षिण भारत के प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ गुलाम मुस्तफा खान शामिल हैं.
Jan 25, 2018 19:46 (IST)
Link Copied
गणतंत्र दिवस के पहले पद्म पुरस्‍कारों का ऐलान, साइंटिस्‍ट टॉयमेकर अरविंद गुप्‍ता को पद्मश्री सम्‍मान
स्‍वतंत्रता सेनानी सुधांशु विश्‍वास को पद्मश्री
मशहूर डॉक्‍टर एमआर राजगोपाल को पद्मश्री
गोंड कला गुरु भज्जू श्‍याम को पद्मश्री
पॉयजन हीलर लक्ष्‍मीकुट्टी को भी पद्मश्री
Jan 25, 2018 19:07 (IST)
Link Copied
देश के लोगों से ही लोकतंत्र बनता है, हमारे नागरिक गणतंत्र के आधार स्तंभ हैं : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद
Jan 25, 2018 18:42 (IST)
Link Copied
समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता पर भारत और आसियान मुख्य रूप से गौर करेंगे : पीएम मोदी
Jan 25, 2018 18:35 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-आसियान सम्मलेन के पूर्ण सत्र में कहा कि समुद्री सुरक्षा सहयोग हमारी चर्चाओं में मुख्य मुद्दा रहा है. उन्‍होंने कहा कि व्यवस्था आधारित समाज और शांति के मूल्य के आसियान के नजरिए को भारत साझा करता है.
Jan 25, 2018 18:09 (IST)
Link Copied
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ के दो कोबरा कमांडो तीसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पदक शौर्य चक्र से सम्मानित.
Jan 25, 2018 16:51 (IST)
Link Copied
दिसंबर में जीएसटी संग्रह 86,703 करोड़ रुपये रहा, इससे पिछले महीने नवंबर में यह 80,808 करोड़ रुपये रहा था.
Jan 25, 2018 16:46 (IST)
Link Copied
बीएसएफ, पाक रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग की, भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बगैर उकसावे के पाक द्वारा की गई फायरिंग को लेकर सख्त विरोध दर्ज कराया : बीएसएफ.
Jan 25, 2018 16:31 (IST)
Link Copied
काम का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुंबई फायर ब्रिगेड ऑफिसर्स एसोसिएशन (एफबीओए) ने अगले महीने से शहर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा निरीक्षण को बंद करने की धमकी दी है.
Jan 25, 2018 16:17 (IST)
Link Copied
मारुति सुजुकी इंडिया का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 2.96 प्रतिशत बढ़कर 1,799 करोड़ रुपये पर. कुल आय 19,528.1 करोड़ रुपये रही.
Jan 25, 2018 15:23 (IST)
Link Copied
फिल्म पद्मावत के प्रदर्शनकारियों में भाजपा के लोग शामिल : अखिलेश यादव
Jan 25, 2018 14:40 (IST)
Link Copied
मुबईं करणी सेना का अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर हिरासत में, टीवी चैनल पहुंचे थे
Jan 25, 2018 14:36 (IST)
Link Copied
दिल्ली के मुंडका में आग बुझाने का काम जारी, दो दमकलकर्मियों को मामूली चोटें लगीं
Jan 25, 2018 14:17 (IST)
Link Copied
पाकिस्तान में 'पद्मावत' पर कैंची चलाए बिना रिलीज की मंजूरी
Jan 25, 2018 13:57 (IST)
Link Copied
दो वरिष्ठ वकीलों की संपत्तियों पर हाल में हुए हमले के विरोध में दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील हड़ताल पर.
Jan 25, 2018 13:49 (IST)
Link Copied
दिल्ली : मुंडका में गद्दे के गोदाम में आग लगी. फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर
Jan 25, 2018 13:21 (IST)
Link Copied
जम्मू- कश्मीर में शीतलहर, 'चिल्लई कलां' में बर्फबारी नदारद, मौसम विभाग ने कहा, और गिर सकता है न्यूनतम तापमान
Jan 25, 2018 13:17 (IST)
Link Copied
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की निगरानी टीम पाकिस्तान पहुंची : रिपोर्ट
विश्व निकाय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पाकिस्तान द्वारा कितना अनुपालन किया जा रहा है, इसका मूल्यांकन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की एक टीम पाकिस्तान पहुंची.

Jan 25, 2018 12:54 (IST)
Link Copied
पद्मावत विरोध : वाराणसी में सिनेमा हॉल के सामने एक आदमी ने खुद को जलाने की कोशिश की



Jan 25, 2018 12:24 (IST)
Link Copied
श्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया
Jan 25, 2018 11:58 (IST)
Link Copied
अमेरिका में गिरफ्तारी से बचने के लिए व्यक्ति ने कुत्ते को काटा, गिरफ्तार किया गया
Jan 25, 2018 11:27 (IST)
Link Copied
मरीज को 'गलत समय' पर इंजेक्शन देने से नाराज एक भारतीय अमेरिकी सर्जन ने नर्स का गला घोंटने की कोशिश की : पुलिस
Jan 25, 2018 11:07 (IST)
Link Copied
चार राज्यों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कंटैम्ट का केस, सोमवार को सुनवाई को राजी सुप्रीम कोर्ट.


Jan 25, 2018 10:55 (IST)
Link Copied
मुजफ्फरनगर जिले के शिवपुरी गांव में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर एक वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया
Jan 25, 2018 10:25 (IST)
Link Copied
चितौड़गढ़ किला आज भी बंद, किले की सुरक्षा बढ़ाई गई, महिलाओं ने फिर दी जौहर की धमकी



Jan 25, 2018 10:06 (IST)
Link Copied
पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को तोड़फोड़ की इजाजत नहीं देती तो जो विरोध कर रहे हैं उनके साथ बैठकर इसे सुलझाया जाए
Jan 25, 2018 09:47 (IST)
Link Copied
थाईलैंड के पीएम प्रत्युथ चानओचा से मिले पीएम नरेंद्र मोदी. उनकी यह मुलाकात दिल्ली में हुई.
Jan 25, 2018 09:46 (IST)
Link Copied
Jan 25, 2018 09:09 (IST)
Link Copied
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सोनरपाल गांव में वाहन के डिवाइडर से टकराने पर 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Jan 25, 2018 08:37 (IST)
Link Copied
दिल्ली : दिलशाद गार्डन इलाके से स्कूल बस ड्राइवर को गोली मारकर 2 अज्ञात लोगों ने बच्चे को अगवा किया
Jan 25, 2018 08:03 (IST)
Link Copied
फिल्म पद्मावत के विरोध में गुड़गांव के कई स्कूल बंद किए गए
Jan 25, 2018 07:43 (IST)
Link Copied
पीएम मोदी ने नेशनल वोटर्स डे पर चुनाव आयोग को बधाई दी

Jan 25, 2018 07:31 (IST)
Link Copied
  • पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 21 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Jan 25, 2018 00:24 (IST)
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज सिनेमा घरों में होगी रिलीज

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
पुणे पोर्शे कांडः छिपा क्यों था? कार रजिस्टर्ड क्यों नहीं? दलीलें जिससे पुलिस के शिकंजे में आ गया बिल्डर बाप
NEWS FLASH : गणतंत्र दिवस के पहले पद्म पुरस्‍कारों का ऐलान, साइंटिस्‍ट टॉयमेकर अरविंद गुप्‍ता को पद्मश्री सम्‍मान
यूपी के बरेली में जबरदस्त बवाल, श्यामगंज बाजार में पत्थरबाजी; कई लोगों को आई चोटें
Next Article
यूपी के बरेली में जबरदस्त बवाल, श्यामगंज बाजार में पत्थरबाजी; कई लोगों को आई चोटें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;