NEWS FLASH : उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद मायावती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

NEWS FLASH : उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद मायावती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों, बिहार की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.

  

Mar 14, 2018 19:57 (IST)
अररिया से राजद प्रत्याशी सरफराज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह को 61788 मतों से पराजित किया. सरफराज को 509334 मत प्राप्त हुए और प्रदीप सिंह ने 447546 मत हासिल किए.
Mar 14, 2018 19:41 (IST)
उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद मायावती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
Mar 14, 2018 18:39 (IST)
गुजरात के एक अन्य कांग्रेसी विधायक बलदेवजी ठाकुर को विधानसभा द्वारा एक साल के लिए निलंबित किया गया, कांग्रेस ने इसके विरोध में सदन से बहिर्गमन किया.
Mar 14, 2018 18:38 (IST)
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि रूस जासूस को जहर देने का जिम्मेदार
Mar 14, 2018 18:18 (IST)
गोरखपुर, फूलपुर की जनता का शुक्रिया, बीएसपी नेता मायावती जी का भी धन्‍यवाद : उपचुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव
Mar 14, 2018 17:36 (IST)
हम इस फैसले को स्‍वीकार करते हैं : गोरखपुर-फूलपुर चुनाव के नतीजों पर बोले योगी आदित्‍यनाथ
Mar 14, 2018 16:59 (IST)
राज्‍यसभा चुनावों की रणनीति पर बात करने के लिए अखिलेश यादव ने बुलाई विधायकों की बैठक, कर सकते हैं अहम ऐलान.
Mar 14, 2018 15:05 (IST)
जर्मनी की संसद ने एंजेला मर्केल को चौथे कार्यकाल के लिए पुन: निर्वाचित किया
Mar 14, 2018 13:41 (IST)
म्यांमा में रोहिंग्या मुसलमानों के सफाये के संकेत मिले हैं : संयुक्‍त राष्‍ट्र सलाहकार
Mar 14, 2018 12:59 (IST)
लोकसभा में हंगामे के बीच वित्त और विनियोग विधेयक पास

Mar 14, 2018 12:24 (IST)
महाराष्ट्र: पुणे में प्रिटिंग प्रेस में आग लगने से दो मजदूरों की मौत

Mar 14, 2018 11:34 (IST)
आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, पीएनबी धोखाधड़ी समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, तेदेपा, वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस और अन्नाद्रमुक के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
Mar 14, 2018 11:34 (IST)
पीएनबी घोटाला सहित अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित 
Mar 14, 2018 10:57 (IST)

अभिनेता नरेंद्र झा का 55 वर्ष की उम्र में कार्डिऐक अरेस्ट की वजह से निधन
Mar 14, 2018 10:21 (IST)
गुजरात: कांग्रेस के राज्‍यसभा उम्‍मीदवार पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट 

Mar 14, 2018 10:06 (IST)

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आतंक रोधी प्रयासों की तारीफ की
Mar 14, 2018 09:47 (IST)
ईरान के साथ परमाणु समझौते का अभी भी समर्थन करता है पेंटागन : जनरल
Mar 14, 2018 09:25 (IST)
ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन
Mar 14, 2018 01:04 (IST)
उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों, बिहार की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी.