ADVERTISEMENT

सोना 1,250 रुपये टूटा, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा

वैश्विक बाजारों में सोने के दाम में तीव्र गिरावट के बीच स्टॉकिस्टों की ताबड़तोड़ बिकवाली सोना 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ एक साल के निम्न स्तर पर पहुंच गया।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:42 PM IST, 13 Apr 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सोने के भाव में शनिवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सोने के दाम में तीव्र गिरावट के बीच स्टॉकिस्टों की ताबड़तोड़ बिकवाली सोना 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ एक साल के निम्न स्तर पर पहुंच गया।

सोने में इस सप्ताह शुरु से ही गिरावट का रुख बना हुआ है और यह 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बोला जा रहा था। बहरहाल, शनिवार को यह 1,250 रुपये की रिकॉर्ड गिरावट के साथ 28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले यह स्तर पिछले साल 7 अप्रैल को देखा गया था। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 84 डॉलर की गिरावट के साथ 1,477 डॉलर प्रति औंस रह गया।

अखिल भारतीय सर्राफा बाजार के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा, सोने के भाव में एक दिन में 1,250 रुपये की गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना है। इसका मुख्य कारण वायदा कारोबार में सटोरियों की बिकवाली है।

उन्होंने कहा कि सोने का बाजार पर मुख्य तौर पर वैश्विक बाजार तथा वायदा कारोबार के रुख पर चलता है, हालांकि, बाजार में सोने की वास्तविक खरीदारी न के बराबर है। न्यूयॉर्क में सोना जुलाई, 2011 के बाद से सबसे निम्न स्तर पर आ गया। यह बताता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ निवेशक सोने की बजाय डॉलर और शेयर को तरजीह देने लगे हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT