ADVERTISEMENT

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : देश में खुला पहला महिला डाकघर

सरकार ने आज देश का पहला महिला डाकघर खोला। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में खुले इस डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। सरकार ने इस तरह की और शाखाएं खोलने की योजना की भी घोषणा की।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी02:23 PM IST, 08 Mar 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सरकार ने आज देश का पहला महिला डाकघर खोला। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में खुले इस डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। सरकार ने इस तरह की और शाखाएं खोलने की योजना की भी घोषणा की।

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, आने वाले दिनों में मुझे विश्वास है, देशभर में महिलाओं की सुविधाओं के लिए और महिला डाकघर खोला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश में पहला महिला शाखा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि नए डाकघर का परिचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी करेंगी और अन्य डाकघरों में मौजूद सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।

सिब्बल ने कहा, यह देश का पहला डाकघर है, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। सरकार उन समस्याओं पर गौर कर रही है, जिसका सामना महिलाओं को करना पड़ता है और उस दिशा में यह एक सांकेतिक कदम है। वित्त वर्ष 2013-14 के बजट में अक्तूबर के अंत तक महिला बैंक स्थापित करने की घोषणा की गई है।

डाक विभाग की सचिव पी गोपीनाथ ने कहा कि विभाग की इस प्रकार का डाकघर हर महानगर में खोलने की योजना है और बाद में इसे उन सभी बड़े शहरों में खोला जाएगा जहां कामकाजी महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

उन्होंने कहा, जब महिलाएं आपास में बातचीत करती हैं तो उनमें अलग संतोष का बोध होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम उन जगहों पर डाकघर खोलेंगे जहां बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। हमने शुरू में ऐसा डाकघर खोलने के लिये मुंबई, चेन्नई, चंडीगढ़, लखनऊ, हैदराबाद तथा बेंगलुरु की पहचान की है। गोपीनाथ ने कहा कि विभाग पुरानी दिल्ली में एक पखवाड़े के भीतर और महिला डाकघर खोलेगा।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT