ADVERTISEMENT

भारत सिर्फ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को मानता है: सुषमा स्वराज

अमेरिका द्वारा ईरान और वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी भारत उनके साथ कारोबार करना जारी रखेगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह बात कही. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सिर्फ संयुक्तराष्ट्र के प्रतिबंधों को मानता है.
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी09:16 AM IST, 29 May 2018NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

अमेरिका द्वारा ईरान और वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी भारत उनके साथ कारोबार करना जारी रखेगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह बात कही. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सिर्फ संयुक्तराष्ट्र के प्रतिबंधों को मानता है. विदेश मंत्री स्वराज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा , "हम सिर्फ संयुक्तराष्ट्र के प्रतिबंधों को ही मानते हैं." स्वराज ने अमेरिकी प्रतिबंधों का ईरान और वेनेजुएला से भारत के तेल आयात पर असर पड़ने के सवाल में जवाब में यह टिप्पणी की. 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी देश के दबाव में अपनी विदेश नीति नहीं बनाता है. इस माह की शुरुआत में अमेरिका ने ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था. इस निर्णय की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे. 

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पुनर्निर्वाचन के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधों को और सख्त करने की घोषणा की थी. ईरान भारत को तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्ति कर्ता है, जबकि वेनेजुएला भारत को तेल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शुमार है.

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT