ADVERTISEMENT

MGL भी IPO लाने की तैयारी में, सेबी के पास जमा हुए दस्तावेज

गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (एमजीएल) भी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने की तैयारी में है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए विवरण का मसौदा जमा कराया है।
NDTV Profit हिंदीReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी05:35 PM IST, 15 Nov 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (एमजीएल) भी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने की तैयारी में है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए विवरण का मसौदा जमा कराया है।

सेबी के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार महानगर गैस लि. का आईपीओ 2,46,94,500 शेयरों का होगा। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की गेल की 1,23,47,250 शेयरों की बिक्री पेशकश तथा ब्रिटेन की ब्रिटिश गैस एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स की 1,23,47,250 शेयरों की पेशकश शामिल होगी। इस पेशकश में पात्र कर्मचारियों के लिए शेयर आरक्षित भी रखे जाएंगे।

एमजीएल 8.2 लाख घरों तथा 2,600 छोटे व 55 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को गैस की आपूर्ति करती है। इसके अलावा कंपनी मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई और उससे आगे वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति भी करती है।

गेल और ब्रिटिश गैस एशिया की कंपनी में 49.75-49.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। महाराष्ट्र सरकार के पास कंपनी की 0.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कोटक महिंद्रा बैंक और सिटीग्रुप को आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी ने 301 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT