ADVERTISEMENT

रिलायंस कैपिटल ने सोना बेचने का काम रोका

कंपनी ने कहा है कि इस फैसले में सोने के सिक्के और अन्य रूपों में सोने की बिक्री शामिल है। कंपनी ने निवेश उत्पाद के रूप में भी इसका कारोबार रोक दिया है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी01:39 PM IST, 21 Jun 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

ऊंचे चालू खाते के घाटे (कैड) के बीच सोने के भारी आयात के दुष्परिणामों की चिंताओं के बीच अनिल अंबानी समूह की वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस कैपिटल ने सोने का कारोबार निलंबित कर दिया है। ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी है।

कंपनी ने कहा है कि इस फैसले में सोने के सिक्के और अन्य रूपों में सोने की बिक्री शामिल है। कंपनी ने निवेश उत्पाद के रूप में भी इसका कारोबार रोक दिया है और इसी अनुषंगी कंपनियां भी ऐसा ही कर रही हैं।

कंपनी ने कहा कि सरकार द्वारा सोने के आयात को कम करने के संबंध में तय उद्देश्य के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। सोने का आयात बढ़ने से देश के आर्थिक हितों को गंभीर नुकसान हो रहा है।

इसके अलावा रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट (आरकैम) ने रिलायंस गोल्ड सेविंग्स फंड में नई खरीदारी निलंबित करने का फैसला किया है। मौजूदा निवेशक इस फैसले से प्रभावित नहीं होंगे।

इस पहल के संबंध में रिलायंस कैपिटल के मुख्य कार्यकारी सैम घोष ने कहा, रिलायंस कैपिटल सरकार और आरबीआई के सभी नीतिगत उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT