ADVERTISEMENT

दुनिया के 62 अमीरों के पास गरीबों की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति : सर्वे

भारत और दुनिया के अन्य देशों में आय असमानता में फासला और ज्यादा हुआ है। एक सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया के 62 सबसे अमीर लोगों के पास दुनियाभर के गरीबों की 50 फीसदी आबादी के बराबर धन-संपदा है।
NDTV Profit हिंदीReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी05:42 PM IST, 18 Jan 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

भारत और दुनिया के अन्य देशों में आय असमानता में फासला और ज्यादा हुआ है। एक सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया के 62 सबसे अमीर लोगों के पास दुनियाभर के गरीबों की 50 फीसदी आबादी के बराबर धन-संपदा है। खास बात यह है कि इन 62 अमीरों में महिलाओं की संख्या मात्र 9 है। 2010 से इन अमीरों की संपत्ति करीब 500 अरब डॉलर बढ़कर 1,760 अरब डॉलर हो गई।

राइट्स समूह ऑक्सफैम के अध्ययन, 'एक प्रतिशत के लिए अर्थव्यवस्था' में यह तथ्य भी सामने आया है कि 2010 के बाद से दुनिया की सबसे गरीब आबादी में से 50 प्रतिशत की संपत्ति करीब 1,000 अरब डॉलर घटी है। यानी उनकी संपत्ति में 41 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई है।

समीक्षाधीन अवधि में वैश्विक आबादी में करीब 40 करोड़ लोगों का इजाफा हुआ है। यह रिपोर्ट मंगलवार से शुरू हो रहे पांच दिन के विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सालाना सम्मेलन से पहले जारी की गई है।

सर्वेक्षण के अनुसार 2010 में दुनिया की सबसे गरीब आबादी के 50 प्रतिशत के पास जितनी धन संपदा थी, उतनी ही संपत्ति दुनिया के 388 सबसे अधिक अमीर लोगों के पास थी। उसके बाद यह आंकड़ा लगातार घट रहा है। 2011 में यह घटकर 177 पर आ गया है, 2012 में 159, 2013 में 92 और 2014 में 80 पर आ गया।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT