ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 449 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 449.22 अंकों की गिरावट के साथ 18,733.04 पर तथा निफ्टी 143.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,542.25 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:51 PM IST, 06 Aug 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 449.22 अंकों की गिरावट के साथ 18,733.04 पर तथा निफ्टी 143.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,542.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.16 अंकों की गिरावट के साथ 19,127.10 पर खुला और 449.22 अंकों या 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,733.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,131.92 के ऊपरी और 18,667.30 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ तीन शेयरों -टाटा मोटर्स (0.97 फीसदी), विप्रो (0.37 फीसदी) और टीसीएस (0.21 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा पॉवर (14.76 फीसदी), भेल (6.58 फीसदी), एचडीएफसी (5.90 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (5.18 फीसदी) और टाटा स्टील (4.47 फीसदी)।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,664.90 पर खुला और 143.15 अंकों यानी 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 5,542.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,664.90 के ऊपरी और 5,521.80 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 141.78 अंकों की गिरावट के साथ 5,301.78 पर और स्मॉलकैप 92.37 अंकों की गिरावट के साथ 5,101.24 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (5.55 फीसदी), रियल्टी (4.45 फीसदी), बैंकिंग (3.90 फीसदी), धातु (3.24 फीसदी) और बिजली (3.21 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 655 शेयरों में तेजी और 1599 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 124 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT