ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 63 अंकों की गिरावट, निफ्टी 19 अंक नीचे

मिडकैप 18.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,511.40 पर और स्मॉलकैप 39.64 अंकों की गिरावट के साथ 10,641.82 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:58 PM IST, 01 Oct 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.52 अंकों की गिरावट के साथ 26,567.99 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 50.96 अंकों की तेजी के साथ 26,681.47 पर खुला और 62.52 अंकों यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 26,567.99 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,683.70 के ऊपरी और 26,548.22 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,960.50 पर खुला और 19.25 अंकों यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 7,945.55 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,977.50 के ऊपरी और 7,936.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 18.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,511.40 पर और स्मॉलकैप 39.64 अंकों की गिरावट के साथ 10,641.82 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों - सूचना प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएससी के तेल एवं गैस (1.55 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.72 फीसदी) और रियल्टी (0.63 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT