ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 245 अंकों की गिरावट, निफ्टी 71 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 245.40 अंकों की गिरावट के साथ 26,523.09 पर और निफ्टी 70.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,044.15 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:57 PM IST, 08 Jun 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 245.40 अंकों की गिरावट के साथ 26,523.09 पर और निफ्टी 70.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,044.15 पर बंद हुआ।         
           
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.82 अंकों की तेजी के साथ 26,814.31 पर खुला और 245.40 अंकों या 0.92 फीसदी गिरावट के साथ 26,523.09 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,827.06 के ऊपरी और 26,472.87 के निचले स्तर को छुआ।               
               
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 8,124.35 पर खुला और 70.55 अंकों या 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 8,044.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,131.00 के ऊपरी और 8,030.55 के निचले स्तर को छुआ।   
   
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 159.93 अंकों की गिरावट के साथ 10,194.00 पर और स्मॉलकैप 153.94 अंकों की गिरावट के साथ 10,697.56 पर बंद हुआ।                  
                                   
बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.94 फीसदी), धातु (1.73  फीसदी), तेल एवं गैस (1.55 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.52 फीसदी) और  स्वास्थ्य सेवा (1.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT