ADVERTISEMENT

रेल बजट से बाजार में नहीं दिखा उत्साह, सेंसेक्स ने लगाई 316 अंक की डुबकी

रेल बजट बाजार में तेजी लाने में नाकाम रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 316.5 अंक की गिरावट के साथ तीन महीने के निम्न स्तर 19,015.14 अंक पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:41 PM IST, 26 Feb 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

रेल बजट बाजार में तेजी लाने में नाकाम रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 316.5 अंक की गिरावट के साथ तीन महीने के निम्न स्तर 19,015.14 अंक पर बंद हुआ।

रेल माल भाड़ा खासकर जिंस ढुलाई भाड़ा में वृद्धि से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 29 नवंबर के बाद पहली बार 19,000 के स्तर से नीचे चला गया था। बहरहाल, बाद में तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.5 अंक की गिरावट के साथ 19,015.14 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.40 अंक की गिरावट के साथ 5,761.35 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से रिफाइनरी, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार केंद्रीय बजट तथा डेरिवेटिव्स खंड के समाप्त होने से बाजार धारणा पर असर पड़ा।

इसके अलावा एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख तथा इटली के चुनाव को लेकर चिंता से यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। रेल मंत्री ने अनाज, दलहन तथा मूंगफली तेल के भाड़े में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि की। इससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की आशंका है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT