ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 91 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,659.82 पर और निफ्टी 30.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,956.90 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:54 PM IST, 05 Feb 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,659.82 पर और निफ्टी 30.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,956.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.65 अंकों की गिरावट के साथ 19,665.54 पर खुला और 91.37 अंकों या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 19,659.82 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन भर के कारोबार में 19,717.26 के ऊपरी और 19,631.97 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,948.20 पर खुला और 30.35 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 5,956.90 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में 5,970.35 के ऊपरी और 5,946.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट रही। मिडकैप 45.88 अंकों की गिरावट के साथ 6,863.70 पर और स्मॉलकैप 71.06 अंकों की गिरावट के साथ 6,935.67 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.86 फीसदी) में तेजी रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT