ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:40 PM IST, 14 Jan 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ।   
   
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.41 अंकों की तेजी के साथ 27,432.14 पर खुला और 78.91 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 27,346.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,512.80 के ऊपरी और 27,203.25 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.21 फीसदी), भेल (3.94 फीसदी), इंफोसिस (1.99 फीसदी), बजाज ऑटो (1.61 फीसदी) और मारुति (1.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एसएसएलटी (7.63 फीसदी), हिंडाल्को (6.17 फीसदी), टाटा स्टील (3.79 फीसदी), आईटीसी (3.29 फीसदी) और विप्रो (1.86 फीसदी)।   
   
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की तेजी के साथ 8,307.25 पर खुला और 21.85 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,326.45 के ऊपरी और 8,236.65 के निचले स्तर को छुआ।   
   
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 20.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,471.91 पर और स्मॉलकैप 50.43 अंकों की गिरावट के साथ 11,201.08 पर बंद हुआ।   
   
बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), बिजली (0.38 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.19 फीसदी) में तेजी रही।
 
बीएसई के धातु (3.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.90 फीसदी), रियल्टी (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.64 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.62 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,259 शेयरों में तेजी और 1,599 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 122 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT