ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन गिरावट

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.51 अंकों की गिरावट के साथ 20194.40 पर और निफ्टी 28.45 अंकों की गिरावट के साथ 5989.60 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी07:35 PM IST, 13 Nov 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें दिन गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.51 अंकों की गिरावट के साथ 20194.40 पर और निफ्टी 28.45 अंकों की गिरावट के साथ 5989.60 पर बंद हुआ।

पिछले सात सत्रों में सेंसेक्स में 1044.96 यानी 4.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स ने दिवाली के दिन तीन नवंबर को सर्वोच्च स्तर बनाया था और यह 21239.36 पर बंद हुआ था।  

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.39 अंकों की गिरावट के साथ 20,248.52 पर खुला और 87.51 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 20194.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20365.59 के ऊपरी और 20161.64 के निचले स्तर को छुआ।   

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,998.85 पर खुला और 28.45 अंकों यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 5989.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6042.25 के ऊपरी और 5972.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 36.35 अंकों की गिरावट के साथ 6076.79 पर और स्मॉलकैप 38.61 अंकों की गिरावट के साथ 5891.97 पर बंद हुआ।

बीएसई के सेक्टर सूचकांकों में 13 में से नौ में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरने वाले सेक्टरों में रियल्टी (1.14 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98), सूचना प्रौद्योगिकी (0.65) और बैंकिंग (0.62 फीसदी) शामिल रहे।

इसी तरह तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में, परिवहन (0.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.22), धातु (0.19) और सार्वजनिक कंपनियां (0.11 फीसदी) शामिल रहे।   

बीएसई सेंसेक्स में शामिल तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.29 फीसदी), टाटा स्टील (1.86), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.83), सन फार्मा (1.61) और टाटा मोटर्स (1.58 फीसदी) शामिल रही।

इसी तरह गिरावट वाले शेयरों में गेल इंडिया (2.43 फीसदी), एसएसएलटी (2.24), सिप्ला (2.00), हीरोमोटोकार्प (1.85) और एचडीएफसी बैंक (1.83) फीसदी शामिल रहे।

बीएसई में कुल मिलाकर गिरावट का रुझान रहा। 1379 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 1051 में तेजी दर्ज की गई। 167 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT