ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 94 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.06 अंकों की गिरावट के साथ 20,693.24 पर और निफ्टी 29.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,162.25 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:57 PM IST, 07 Jan 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.06 अंकों की गिरावट के साथ 20,693.24 पर और निफ्टी 29.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,162.25 पर बंद हुआ।   
   
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.47 अंकों की तेजी के साथ 20,845.77 पर खुला और 94.06 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 20,693.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,890.48 के ऊपरी और 20,637.18 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी (2.18 फीसदी), गेल इंडिया (1.09 फीसदी), सन फार्मा (0.95 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.89 फीसदी) और भारतीय एयरटेल (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (3.29 फीसदी), टाटा पॉवर (2.87 फीसदी), एसएसएलटी (1.86 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.86 फीसदी) और एनटीपीसी (1.78 फीसदी)।  
   
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 6,203.90 पर खुला और 29.20 अंकों या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 6,162.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,221.50 के ऊपरी और 6,144.75 के निचले स्तर को छुआ।  
   
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला असर देखा गया। मिडकैप सूचकांक 25.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,657.63 पर और स्मॉलकैप 24.08 अंकों की तेजी के साथ 6,639.11 पर बंद हुआ।   
   
बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों पूंजीगत वस्तुएं (0.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.21 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.12 फीसदी) और वाहन (0.09 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।   
   
बीएसई के धातु (1.68 फीसदी), रियल्टी (1.65 फीसदी), तेल एवं गैस (1.37 फीसदी), बिजली (1.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.29 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,289 शेयरों में तेजी और 1,246 में गिरावट दर्ज की गई। 144 शेयरों के भाव में हालांकि कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT