देश भर के बैंकों में गुरुवार से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बदलने का काम शुरू हो गया है. पुराने नोट चलन से हटाने के फैसले के बाद से कई लोग नकदी संकट से जूझ रहे हैं और ऐसे में बैंकों में लोगों की लंबी कतार दिख रही है.
----- ----- ----- यह भी पढ़ें ----- ----- -----
कलिकेश नारायण सिंह देव : बिल्कुल सही समय पर आया है मोदी का 'मास्टरस्ट्रोक', लेकिन...
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
इस बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि लोगों को अनावश्यक जल्दबाजी करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं नोट बदलने में लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए कई बैंक आज सुबह जल्दी ही खुल गए और देर शाम तक खुले रहेंगे. इसके लिए एक नया और बेहद आसान फॉर्म जारी किया गया है, जिसे भर कर आप अपने पैसे बदलवा सकते हैं.