विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 14, 2019

Children Day Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए जवाहरलाल नेहरू के 10 विचार

जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने कहा था, ''ईमानदार और कार्यकुशल बड़े लक्ष्य के लिए काम करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंतत: उसका फल मिलता है.''

Read Time: 3 mins
Children Day Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए जवाहरलाल नेहरू के 10 विचार
Children's Day, Jawaharlal Nehru: पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है.
नई दिल्ली:

Children's Day 2019: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) है. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (Jawaharlal Nehru Birthday) पर बाल दिवस मनाया जाता है. आज पूरे देश में बाल दिवस (Children's Day) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. नेहरू स्‍वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और उन्होंने देश की आजादी में बेहद खास योगदान दिया था. 1942 के 'भारत छोड़ो' आंदोलन में नेहरू जी (Jawaharlal Nehru) 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से वह 15 जून 1945 को रिहा किए गए. पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है. नेहरू के विचारों ने लाखों युवाओं को  स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था. नेहरू के विचारों (Jawaharlal Nehru Quotes) को अपनाकर आप अपने जीवन में एक बेहतर बदलाव ला सकते हैं. आइये जानते हैं नेहरू के 10 विचारों के बारे में...

नेहरू के 10 विचार (Jawaharlal Nehru Quotes)   

1. ''ईमानदार और कार्यकुशल बड़े लक्ष्य के लिए काम करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंतत: उसका फल मिलता है.''

4unjmin8


2. ''समय सालों के बीतने से नहीं, बल्कि कोई क्या करता है, क्या महसूस करता है और क्या हासिल करता है, से मापा जाता है.''
 

tjralrdg

Children's Day 2019: जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

3. ''दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे कहीं अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तव में हैं क्या.''

7v94jkqg

4. ''जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.''

6kaqpm7g

5. ''अत्यधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.''

rmo5r9l8


6. ''तथ्य, तथ्य होते हैं और आपकी पसंद के हिसाब से गायब नहीं हो जाएंगे.''

k8c54l2g

Children's Day Speech: बाल दिवस पर दे सकते हैं ये भाषण

7. ''असफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.''

934i7rb


8. ''वह व्यक्ति जो अधिकतर अपने गुणों का बखान करता है प्राय: बहुत ही कम गुणवान होता है.''

anucc22


9. ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.''

2mtm6d3o


10. ''जिंदगी ताश के पत्तों की तरह एक खेल है. आपके हाथ में जो है वह किस्मत है; जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है.''

iigbf6pg

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
CBSE Board Supplementary Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट से पहले करें आवेदन 
Children Day Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए जवाहरलाल नेहरू के 10 विचार
CBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024, मई महीने में इस तारीख को, हो सकता है जारी, अपडेट
Next Article
CBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024, मई महीने में इस तारीख को, हो सकता है जारी, अपडेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;