दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित करने की दी मंजूरी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू चुनाव समिति को छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की अनुमति दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित करने की दी मंजूरी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

नई दिल्ली:

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी. न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन को भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव परिणाम अधिसूचित करने की अनुमति दे दी.

अदालत ने विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक चुनाव परिणाम अधिसूचित करने से रोक दिया था. उसने दो छात्रों की दो याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया.

छात्रों ने आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया.

अन्य खबरें
NEET PG 2020 Exam Date: जारी हुई नीट पीजी 2020 परीक्षा की तारीख, जानिए डिटेल
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ASEAN देशों के 1 हजार छात्रों के लिए आईआईटी में पीएचडी फेलोशिप शुरू की

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
अन्य खबरें