DTU में B Tech के लिए बढ़ी 15 फीसदी सीटें

DTU में B Tech के लिए बढ़ी 15 फीसदी सीटें

नई दिल्ली:

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने बी.टेक के लिए 15 फीसदी सीटें बढ़ाईं हैं। इस लिहाज से अब यहां कुल सीटें 1,880 हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 221 सीटें बढ़ाई हैं, जबकि इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी में 25 सीटें बढ़ाई हैं। वहीं 12 सीटें एनआरआई/पीआईओ कोटे में डायरेक्ट एडमिशन के तहत बाहर के स्टूडेंट्स के लिए जोड़ी गई है। 

इस वर्ष डीटीयू में 260 कंपनियां आईं थी और करीब 1200 स्टूडेंट्स को जॉब का ऑफर मिला था। उल्लेखनीय है कि डीटीयू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंफर्मेशन टेक्नॉलजी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मेकनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग समेत 15 बीटेक प्रोग्राम चलते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com